अजब गजब

“आप एबॉर्शन कराओ- पैसे मैं दूंगा”, महिला के चीखने पर रेस्टोरेंट मालिक ने रखी अजीबोगरीब पेशकश

एक प्रेग्नेंट महिला अपने परिवार के साथ यहां खाना खाने पहुंची जहां उनके खाने में मरा हुआ चूहा मिला। जानकारी के लिए बता दें कि, यह घटना शेनडूंग प्रांत की है।
2 min read
• •
Updated: 14 Sep 2018, 2:47 PM IST
pregnant lady found boiled mouse in soup restaurant ask for abortion
"आप एबॉर्शन कराओ- पैसे मैं दूंगा", महिला के चीखने पर रेस्टोरेंट मालिक ने रखी अजीबोगरीब पेशकश

नई दिल्ली। चीन से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है, यहां एक रेस्टोरेंट में परोसे गए सूप में मरा हुआ चूहा मिलने पर हड़कंप मच गया है। बता दें कि, रेस्टोरेंट द्वारा यह सूप एक गर्भवती महिला को परोसा गया था। सूप को लेने के बाद, प्रेग्नेंट महिला को अपने बच्चे ही चिंता होने लगी ऐसे में रेस्टोरेंट मालिक ने महिला को एबॉर्शन कराने की सलाह दे डाली। सूप में मारा हुआ चूहा मिलने पर पूरे रेस्टोरेंट में हड़कंप मच गया। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह घटना 6 सितंबर की है। एक प्रेग्नेंट महिला अपने परिवार के साथ यहां खाना खाने पहुंची जहां उनके खाने में मरा हुआ चूहा मिला। जानकारी के लिए बता दें कि, यह घटना शेनडूंग प्रांत की है। चूहे मिलने की खबरों के बाद रेस्टोरेंट का लाइसेंस अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया गया है। इस घटना के बाद रेस्टोरेंट के शेयर बाजार में औंधें मुंह गिर गए जिससे उसे 19 करोड़ डालर का नुकसान हुआ है।

restaurant ask for abortion" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/09/14/ba_3410585-m.jpeg">

बता दें कि, सूप में मरा हुआ चूहा मिलने के बाद रेस्टोरेंट के मालिक ने, गर्भवती महिला को 20,000 युआन देने का वादा किया यह पेशकश उन्होंने इसलिए की ताकि वो एबॉर्शन करा सके। बता दें कि, महिला के परिवार को भी चिंता हो रही है कि महिला मरे हुए चूहे के दुष्प्रभाव से किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हो सकती है। महिला के परिवार ने कहा है कि, पहले वे महिला की पूरी जांच करवाएंगे उसके बाद ही मुआबज़े की बात करेंगे। बता दें कि, सूप में मिले इस मरे हुए चूहे की तस्वीर चीन में इन दिनों सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है। सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट वीबो पर लोगों ने इस घटना पर जमकर गुस्सा निकाला है। लोगों ने इस प्रसिद्द रेस्टोरेंट की इस शर्मनाक हरकत पर बेहद निराशाजनक कमेंट किए हैं। लोगों ने रेस्टोरेंट पर गंदगी का आरोप लगाते हुए इसे बंद करने की मांग की है।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते