25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घरवालों ने डांटा तो किन्नरों के साथ चला गया युवक, आठ दिन बाद एेसे लौटा वापस

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक युवक महिलाओं के कपड़े पहने थाने पहुंच गया। युवक ने पुलिस को बताया किन्नर उसे जबरन अपने साथ ले गए और उसका नाक—कान छेद दिया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vinay Saxena

•

Updated: 14 Sep 2018, 2:02 PM IST

omg

घरवालों की डांट से बचने के लिए किन्नरों के साथ चला गया युवक, आठ दिन बाद एेसे लौटा वापस

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक युवक महिलाओं के कपड़े पहने थाने पहुंच गया। युवक ने पुलिस को बताया किन्नर उसे जबरन अपने साथ ले गए और उसका नाक—कान छेद दिया गया। इसके बाद उसे साड़ी और ब्लाउज पहनाकर नचवाया गया। पुलिस ने युवक के बयान दर्ज करने के बाद कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चार लोगों पर अपहरण का केस दर्ज कर लिया है।

आठ दिन पहले अचानक गायब हो गया था युवक

मामला ग्वालियर के शिवपुरी इलाके का है। यहां रहने वाला करण जाटव (20) पुत्र भीकम सिंह जाटव करीब आठ दिन पहले घर से अचानक गायब हो गया था। परिजनों ने थाने में छह सितंबर को रिपोर्ट दर्ज करा दी। परिजनों ने दो लोगों पर शक जताया था, जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज युवक की तलाश शुरू कर दी।

साड़ी-ब्लाउज में पहुंचा थाने

11 सितंबर को युवक अपने आप थाने पहुंच गया। वह महिलाओं के कपड़ों में था। उसने पुलिस को आपबीती सुनाई। सूचना पर परिजन थाने पहुंचे। इसके बाद युवक को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में युवक ने बताया कि किन्नरों के साथ रहने वाली शिवपुरी निवासी वीरा उर्फ पलक उसे अपने साथ बहला फुसलाकर खंडवा ले गई। खंडवा में किसी गुरू से मिलाया और वहीं ठहराया। नाक-कान छेदकर साड़ी-ब्लाउज पहना दिए गए। इसके बाद नाच-गाना करवाने लगे। पुलिस ने आरोपी पलक व खंडवा के गुरू के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

घरवालों की डांट से बचने के लिए किन्नरों के साथ गया

युवक ने बताया कि वह घरवालों की डांट के की वजह से किन्नरों के साथ गया था। लेकिन उसे नहीं पता था कि उसके साथ ऐसा बुरा सलूक होगा। युवक ने कहा कि वह पहले घर नहीं गया क्योंकि उसे डर था कि घर पर फिर से डांट पड़ेगी। इसलिए वह सबसे पहले थाने गया और पुलिस से शिकायत की।