अजब गजब

OMG! जब अचानक आसमान से होने लगी थी लाशों की बारिश, हर तरफ पड़ी थी डेड बॉडी

आज भी लोगों को डराता है ये मंजर लोगों के खेतों में गिरी थी लाशें
2 min read
• •
Updated: 3 Jan 2020, 5:07 PM IST
rain of corpses suddenly started coming from the sky dead bodies were lying everywhere
rain of corpses suddenly started coming from the sky dead bodies were lying everywhere

नई दिल्ली: दुनिया में कई घटनाएं कई बार ऐसी होती हैं, जिनको जानकर ही लोग हैरान रह जाते हैं। ऐसी ही एक डरावनी घटना लगभग 30 साल पहले स्कॉटलैंड में हुई थी। इस दिन यहां आसमान से लाशें बरसी थी। चौंकिए मत जनाब क्योंकि ऐसा सच में हुआ था। जब स्कॉटलैंड ( Scotland ) के किसानों ने एक के बाद एक दर्जनों डेड बॉडी को जमीन पर गिरते हुए देखा था। वहीं इस घटना की असली वजह भी सामने आई थी।

दरअसल, ये डेड बॉडी एक प्लेन ( plane ) में हुई दुर्घटना के कारण गिरी थी। जिस फ्लाइट में ये हादसा हुआ उसका नाम था 'पैन एम 103' जो कि क्रैश हुई थी। जब ये फ्लाइट जर्मनी से फ्रैंकफर्ट से लंदन की तरफ जा रही थी। इसी दौरान स्कॉटलैंड से गुजरते हुए फ्लाइट में ब्लास्ट हुआ। वहीं धमाके के बाद कई डेड बॉडी जमीन पर गिरी, तो कई जिंदा लोग ही जमीन पर आ गिरे थे। लेकिन जो जिंदा थे वो भी बच न सके। बताया जाता है कि हादसे के बाद ये पूरा इलाक कब्रगाह बन गया था। इस फ्लाइट दुर्घटना में कुल 243 पैसेंजर और 11 अन्य लोग मारे गए थे।

वहीं जब विमान हादसे की जांच हुई तो सामने आया कि ये एक आतंकी हमला था, जिसमें एक छोटे बम धमाके ने विमान में 20 इंच का गड्ढा हो गया था। वहीं किसान केट एंडर्सन ने कहा था कि हमारे फार्म हाउस के करीब एक जोरदार धमाका हुआ और फिर मैंने जमीन पर कुछ चीजें गिरती हुई देखीं। हमने जब बाहर निकलकर देखा तो पता चला कि वो एक फ्लाइट का कॉकपिट था। उन्होंने बताया कि हम जैसे ही लोगों को बचाने के लिए पहुंचे लेकिन तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था। उनके खेत में 98 लोगों की डेड बॉडी गिरी थी। ये मंजर सोचकर आज भी लोग डर जाते हैं।

Published on:
Also Read
View All
शाहरुख खान के ‘मेहंदी लगा के रखना’ गाने पर जॉर्जिया की बच्ची ने किया डांस, क्यूट अदाओं ने जीता लोगों का दिल 

राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर