अजब गजब

दुनिया की ये आखिरी किताब कर देगी आपको मालामाल, दिए हैं अमीर बनाने के ये सरल प्राचीन उपाय

तंत्र शास्त्र के माध्यम से भविष्य को जानने के कई रहस्य बताए गए हैं। यह माना जाता है कि भगवान शिव ने रावण को जो वचन सुनाये थे वो बाद में एक पुस्तक के रूप में रावण ने लिखे।
2 min read
• •
Updated: 6 Sep 2018, 3:19 PM IST
ravan sanhita will make you wealthy
दुनिया की ये आखिरी किताब कर देगी आपको मालामाल, दिए हैं अमीर बनाने के ये सरल प्राचीन उपाय

नई दिल्ली। कहते हैं रावण संहिता की एक प्रति देवनागरी लिपि में देवरिया जिले के गांव गुरूनलिया में सुरक्षित रखी है। कहते हैं रावण के असुर था लेकिन इस बात का पुराणों में प्रमाण है कि वो एक विद्वान ब्राह्मण भी था, जिसके पास तंत्रमन्त्र की अपार शक्ति मौजूद थी। अपने इस ज्ञान की वजह से उसने ज्योतिष और तंत्र शास्त्र संबंधी ज्ञान के लिए रावण संहिता की रचना की थी। रावण संहिता में ज्योतिष और तंत्र शास्त्र के माध्यम से भविष्य को जानने के कई रहस्य बताए गए हैं। यह माना जाता है कि भगवान शिव ने रावण को जो वचन सुनाये थे वो बाद में एक पुस्तक के रूप में रावण ने लिखे। रावण संहिता या रावण के नीति शास्त्र को रावण संहिता के रूप में जाना जाता था। रावण संहिता में राक्षस जादू, तंत्र और मंत्र के सभी ज्ञान हैं। इतना ही नहीं, इसमें अमरता का विषय भी मौजूद है।

आज हम आपको, रावण संहिता के अंतर्गत मौजूद कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जो वाकई आपके भाग्य को चमकाने में मददगार साबित हो सकते हैं। इस संहिता में बुरे समय को अच्छे समय में बदलने के लिए भी चमत्कारी उपाय बताए हैं। जो भी व्यक्ति इन उपायों को अपनाता है उसकी किस्मत बदलने में अधिक समय नहीं लगता है। तंत्र का मतलब है स्रोत खोजना अर्थात स्वयं की खोज। इस संहिता में दिए गए कुछ उपाए। किसी भी शुभ मुहूर्त में या किसी शुभ दिन सुबह जल्दी उठें। इसके बाद नित्यकर्मों से निवृत्त होकर किसी पवित्र नदी या जलाशय के किनारे जाएं। किसी शांत एवं एकांत स्थान पर वट वृक्ष के नीचे चमड़े का आसन बिछाएं। आसन पर बैठकर धन प्राप्ति मंत्र का जप करें। धन प्राप्ति का मंत्र है : ऊँ ह्रीं श्रीं क्लीं नम: ध्व: ध्व: स्वाहा।


इस मंत्र का जप आपको 21 दिनों तक करना चाहिए। मंत्र जप के लिए रुद्राक्ष की माला का उपयोग करें। 21 दिनों में अधिक से अधिक संख्या में मंत्र जप करें। जैसे ही यह मंत्र सिद्ध हो जाएगा आपके लिए धन प्राप्ति के योग बनेंगे। यदि आप दसों दिशाओं से यानी चारों तरफ से पैसा प्राप्त करना चाहते हैं तो यह उपाय करें। यह उपाय दीपावली के दिन किया जाना चाहिए। दीपावली की रात में विधि-विधान से महालक्ष्मी का पूजन करें। पूजन के बाद सो जाएं और सुबह जल्दी उठें। नींद से जागने के बाद पलंग से उतरे नहीं बल्कि यहां दिए गए मंत्र का जप 108 बार करें।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते