25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां शादी में सास पिलाती है दामाद को शराब, फिर दूल्हा दौड़कर दुल्हन को…

इसके साथ ही इस समुदाय में विवाह से लेकर किसी की मौत हो जाने पर भी शराब का सेवन किया जाता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Priya Singh

•

Updated: 6 Sep 2018, 12:50 PM IST

strange rituals and cultures of baiga tribe

यहां शादी में सास पिलाती है दामाद को शराब, फिर दूल्हा दौड़कर दुल्हन को...

नई दिल्ली। भारत में भी ऐसी कई संस्कार हैं जिसे जान किसी को भी हैरानी हो सकती है। ऐसे में एक अनोखी प्रथा के तहत बैगा आदिवासियों की शादियों में दूल्हे को दुल्हन की मां शराब पिलाकर रस्म को शुरू करती है। जिसके बाद पूरा परिवार शराब पीता है। बता दें कि, इस जहां परिवार में किसी मेंबर की मौत के बाद अपने घर-मकान को तोड़कर दूसरी जगह नया मकान बनाने, यहां, शादी में एक लोटा गर्म पानी डालकर लड़कियों को पवित्र बनाने जैसी कई दिलचस्प प्रथाएं हैं। शादी के दिन यहां, दूल्हा व दुल्हन भी एक-दूसरे को अल्कोहल का सेवन कराकर प्रथा का निर्वहन करते हैं। इसके बाद, पूरे गांव में विवाह का जश्न मनाया जाता है। इसके साथ ही इस समुदाय में विवाह से लेकर किसी की मौत हो जाने पर भी शराब का सेवन किया जाता है। जानकारी के लिए बता दें कि, विवाह में कोई पंडित नहीं होता और न ही कोई खास सजावट होती है। यहां तक कि ना तो दहेज लिया जाता है एवं ना ही दिया जाता है। समाज के पंचों को 100 रुपये प्रदान किए जाते हैं। इस समुदाय में शादी रचाने एवं दुल्हन लाने हेतु आज भी पूरी बारात कई मीलों दूर पैदल चलकर जाती है। विवाह का पंडाल भी पेड़ों की पत्तियों से तैयार किया जाता है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि, बैगा जनजाति दूसरी जनजातियों और समुदाय के लोगों से ज्यादा मिलना-जुलना पसंद नहीं करते हैं। ये जनजाति अलग-थलग ही रहना पसंद करती है। अनेक सामाजिक रस्मों को पूरा करने के पश्चात दूल्हा दौड़ लगाकर अपनी दुल्हन को पकड़ लेता है और उसे अपनी अंगूठी पहना देता है। इस समुदाय में किसी भी जश्न या मातम में अल्कोहल का सेवन करना बहुत ही जरुरी होता है। - बैगाओं की मान्यता है कि परिवार के किसी भी व्यक्ति की मौत होने के पीछे कुल देवता का नाराज होना है। आगे जाकर कुल देवता की नाराजगी परिवार के किसी दूसरे मैंबर को न झेलना पड़े, इसलिए यह जनजाति पुराने मकान में रहना छोड़कर दूसरा ठिकाना तलाशती है।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग