अजब गजब

…तो इस कारण होती है रात को दो पैग लगाने की तलब, रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

आज हम आपको एक ऐसी खबर के बारे में बताएंगे जिसके संबंध में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
2 min read
• •
Updated: 23 Aug 2018, 3:38 PM IST
reason why people desire to drink alcohol at night
...तो इस कारण होती है रात को दो पैग लगाने की तलब, रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

नई दिल्ली। कई लोग कहते हैं कि रात को दो पैग टिका लो तो नींद कमाल की आती है, तो कुछ को तो बिना लगाए नींद आती ही नहीं है। यह बात आप भी जानते होंगे कि, भले ही कोई थोड़ी शराब ही पीता हो, लेकिन इसका असर उसपर काफी गहरा होता है। इससे उससे दिमाग की प्रतिक्रिया देने की गति पर विपरीत असर होता है। शराब के बहुत नुकसान है जिसे गिनाने बैठें तो सुबह से शाम हो जाएगी। लेकिन क्या आपको पता है रात के वक्त कुछ लोगों को व्हिस्की पीने की काफी ज्यादा इच्छा क्यों होती है? शायद आप इस सवाल का जवाब नहीं जानते होंगे। आज हम आपको एक ऐसी खबर के बारे में बताएंगे जिसके संबंध में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार किए गए अध्ययन में इस बात की एक वजह सामने आई है। यह वजह बताती है कि कई लोगों को रात में ही शराब पीने की इच्छा क्यों होती है।

alcohol at night" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/08/23/drink_3298790-m.jpg">

दरअसल, शोधकर्ताओं के मुताबिक, इसकी वजह ये है कि शरीर की जैविक प्रक्रिया मादक पदार्थो से संबंधित व्यवहार की वजह से मस्तिष्क के जरिए पैदा हुए संकेतों को प्रभावित करती है तथा ये असर आमतौर पर शाम या अंधेरे के समय नजर आते हैं। तो आप कह सकते हैं कि ऐसा दिमाग की प्रतिरक्षा प्रणाली की उत्तेजना की वजह से हो सकता है। ऑस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी ऑफ एडिलेड PhD छात्र एवं अध्ययन के मुख्य लेखक जॉन जैकबसन ने जानकारी दी कि, 'अल्कोहल विश्व सबसे ज्यादा खपत वाला मादक पदार्थ है व ऐसे जैविक तंत्रों को समझने की ज्यादा आवश्यकता है जो अल्कोहल ? पीने की हमारी जरुरत को प्रेरित करते है।' जानकरी के लिए बता दें कि, शराब पीने के बाद आपका दिमाग धीमा हो जाता है जिसकी वजह से आपको शरीर शांत लगता है, लेकिन एक बार नशा उतरने के बाद पता चलता है कि अच्छी नींद के लगाए वो पैग शरीर को कितना नुकसान पहुंचा चुके हैं और कितना पहुंचा रहे हैं।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते