अजब गजब

डॉक्टर के पास पहुंचा शख्स, बोला- सबकुछ दिख रहा है लाल, जांच की तो सामने आई ये सच्चाई

अमरीका में वायग्रा के आेवरडोज से 31 साल के एक शख्स की आंखों की रोशनी चली गई। वह डाॅक्टरों के पास आंखों की शिकायत लेकर इमरजेंसी में पहुंचा था।

2 min read
Oct 03, 2018
डॉक्टर के पास पहुंचा शख्स, बोला- सबकुछ दिख रहा है लाल, जांच की तो सामने आई ये सच्चाई

नई दिल्ली: फिजिकल रिलेशन के दौरान शारीरिक क्षमताओं को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवाएं किस तरह से आपको नुकसान पहुंचा सकती हैं, इसका ताजा उदाहरण अमरीका में देखने को मिला। यहां वायग्रा के आेवरडोज से 31 साल के एक शख्स की आंखों की रोशनी चली गई। वह डाॅक्टरों के पास आंखों की शिकायत लेकर इमरजेंसी में पहुंचा था। जब डॉक्टरों ने जांच की तो पता लगा कि उसकी ये समस्या वायग्रा के ओवरडोज से हुई है। करीब एक साल तक चले लंबे इलाज के बाद भी उसकी आंखों की रोशनी को नहीं बचाया जा सका।

हमेशा के लिए जा सकती है आंखों की रोशनी

ये भी पढ़ें

सोती हुई लड़की को उठा कर ले गए, फिर थाने के सामने किया रेप, ऐसी थी पीड़िता की हालत

अमरीका के कुछ शोधकर्ताओं ने 31 वर्षीय इस शख्स पर स्टडी की और बताया कि वायग्रा के ओवरडोज से आपकी आंखें हमेशा के लिए खराब हो सकती हैं। डॉक्टरों के पास पहुंचे शख्स का कहना था कि उसे दो दिन से दोनों आखों से सबकुछ लाल नजर आ रहा है। उसने बताया कि यह समस्या वायग्रा लेने के थोड़ी देर बाद शुरू हुई। शख्स ने बताया कि उसने नॉर्मल डोज से ज्यादा डोज लिया था। इसके कुछ देर बाद ही उसे यह समस्या शुरू हो गई।

एक साल इलाज के बाद भी नहीं बच सकी आंखों की रोशनी

डॉक्टरों ने जांच की तो शख्स के रेटिना में टॉक्सिक्स पाए गए और वह हमेशा के लिए खराब हो गई। डॉक्टरों के अनुसार इसका संबंध यौनवर्धक संबंधी दवा से ही था। कई तरह के इलाज के बाद भी एक साल से मरीज के आंखें ठीक नहीं हुई है।

काफी अधिक मात्रा में किया वायग्रा का सेवन

बता दें, वायग्रा का नॉर्मल डोज लेने पर भी आंखों को नुकसान पहुंचता है। हालांकि, सामान्य तौर पर 24 घंटे में यह दिक्कत खत्म हो जाती है। वहीं, अमरीका में इस शख्स ने यह दवा का काफी अधिक मात्रा में सेवन कर लिया था, जिस वहज से उसकी आंखों पर इतना बुरा असर पड़ा। यही नहीं लंबे इलाज के बाद भी उसके आंखों की रोशनी वापस नहीं आ सकी।

ये भी पढ़ें

क्या आप जानते हैं श्मशान में क्यों नहीं जाती हैं महिलाएं, ये है वजह
Published on:
03 Oct 2018 11:23 am
Also Read
View All