
सोती हुई लड़की को उठा कर ले गए, फिर थाने के सामने किया रेप, ऐसी थी पीड़िता की हालत
नई दिल्ली। हरियाणा इन दिनों रेप कैपिटल बनती जा रही है। आए दिन यहां से रेप और गैंगरेप की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला है यमुनानगर का, जहां एक मासूम के साथ जीआरपी थाना के सामने रेप किया गया। पीड़ित मासूम प्लेटफॉर्म नंबर दो पर खून से लथपथ पड़ी मिली। फिलहाल, उसकी हालत बेहद नाजुक है।
मां-बाप के साथ सो रही थी लड़की
बताय जा रहा है कि पीड़ित लड़की के मां-बाप मजदूर हैं और वे रात को स्टेशन पर ही सोते हैं। पुलिस ने बताया कि शनिवार रात भी सभी लोग सो रहे थे। तभी अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचा और सोती हुई लड़की को उठाकर अपने साथ ले गया। देर रात जब पीड़ित के मां-बाप की नजर खुली तो उनकी बेटी गायब थी। उन्होंने मासूम को ढूंढना शुरू किया। तलाश करते हुए करीब एक घंटे बाद जब वे आरपीएफ थाने के सामने प्लेटफार्म दो पर पहुंचे तो उन्हें बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। यहां उन्हें बच्ची पेड़ के नीचे रोती हुई मिली। दर्द से चीखती हुई बच्ची जीआरपी थाने से मात्र डेढ़ सौ कदम दूर आरपीएफ थाना के सामने प्लेटफार्म नंबर दो पर खून से लथपथ पड़ी मिली। क्योंकि, उसके साथ रेप किया गया था। मां-बाप ने देखा कि मौके पर न तो आरपीएफ का कोई कर्मी पहुंची और न ही जीआरपी थाना से कोई पुलिसकर्मी। पुलिस को सूचित किए बिना परिजन बच्ची को ट्रॉमा सेंटर ले गए। ट्रॉमा सेंटर में बच्ची को उपचार देकर पुलिस को खबर भेज दी। इसके बाद महिला थाना पुलिस व जीआरपी मौके पर पहुंची। जीआरपी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बच्ची से दुष्कर्म व छह पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज किया है।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
यमुनानगर महिला थाना के एसएचओ ने शीलावंती ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर से सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन पर पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म हुआ है। बच्ची अस्पताल में आई है। इसके बाद पुलिस अस्पताल पहुंची। रेलवे स्टेशन का मुआयना किया गया। घटना क्षेत्र जीआरपी थाना के अंतर्गत होने पर केस को उन्हें सौंपा गया। मामले में अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 364 व छह पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल, पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
Published on:
01 Oct 2018 02:02 pm
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
