अजब गजब

रोमानिया के शख्स ने किया कमाल, एक घंटे में इतने पुश अप्स कर तोड़ा विश्व रिकॉर्ड

World Record : रोमानिया के 35 वर्षीय पॉप लॉरेंटियू ने आखिरकार एक घंटे में सबसे अधिक पुश अप्स करने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने 6 बार असफल होने के बाद 7वीं बार यह रिकॉर्ड बनाया है।

2 min read
Aug 01, 2023
romanian_man_sets_world_record_by_doing_3378_push_ups_in_one_hour.jpg

रोमानिया के रहने वाले 35 वर्षीय पॉप लॉरेंटियू ने पुश अप्स में नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। वह पिछले छह सालों में 6 बार असफल हुए। अब 7वीं बार में आखिरकार उन्होंने कर दिखाया। लॉरेंटियू ने एक घंटे में कुल 3,378 पुश अप्स करते हुए पुराना गिनीज विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जो पिछले महीने ही ऑस्ट्रेलिया के एक व्यक्ति द्वारा बनाया गया था। आइए आपको बताते हैं पॉप लॉरेंटियू के रिकॉर्ड और उनके 6 साल के इस सफर के बारे में...

7वीं बार में सफल हुए लॉरेंटियू

गिनीज विश्व रिकॉर्ड के मुताबिक, पॉप लॉरेंटियू लंदन के रहने वाले हैं और वह पिछले 6 सालों से एक घंटे में सबसे अधिक पुश अप्स करने का रिकॉर्ड बनाने का प्रयास कर रहे थे। उनका यह प्रयास 7वीं बार में जाकर सफल हुआ है। हाल ही में उन्होंने एक घंटे में कुल 3,378 पुश अप्स किए हैं और ऑस्ट्रेलिया के डेनियल स्कैली द्वारा बनाया गया पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

हर सप्ताह 5 दिन तक की मेहनत

बता दें कि डेनियल स्कैली ने पिछले महीने एक घंटे में 3,249 पुश अप्स करने का रिकॉर्ड बनाया था। बेशक लॉरेंटियू की यह उपलब्धि 7 सालों की कड़ी मेहनत का नतीजा है। उन्होंने हर सप्ताह 5 दिन लगातार प्रशिक्षण किया और पिछले अपने सभी असफल रिकॉर्ड में सुधार करते हुए इस बार अपने प्रयास में जान लगा दी और रिकॉर्ड बनाया।

यह भी पढ़े - साल में 8 महीने तक गंगाजल में डूबा रहता है ये मंदिर, हैरान कर देगा इसके पीछे का रहस्य


इस जज्बे के साथ लिया था फैसला

लॉरेंटियू के मुताबिक, उन्होंने सोच लिया था कि यह प्रयास वो आखिरी बार कर रहे हैं। पिछले 6 सालों के उनके प्रयासों की मेहनत रंग लाई और वह आज विजेता जैसा महसूस कर रहे हैं। गौरतलब है कि लॉरेंटियू ने 2015 में ऑस्ट्रेलिया निवासी कार्लटन विलियम्स द्वारा 50 साल की उम्र में कुल 2,220 पुश अप्स करने की खबर देखने के बाद इस रिकॉर्ड को तोड़ने का फैसला लिया था।

अपनी सफलता पर कही ये बात

लॉरेंटियू ने कहा कि 'कार्लटन विलियम्स की यह खबर पढ़ने के बाद ही उनके दिमाग में आया था कि अगर वह ऐसा कर सकते हैं तो मैं क्यों नहीं।' इसके बाद उन्होंने इस चुनौती को एक्सेप्ट करने के लिए जिम ज्वॉइन किया और वहां हर सप्ताह एक घंटे तक प्रशिक्षण लिया। इससे पहले चीन के 21 वर्षीय झांग युक्सुआन ने एक मिनट में ताली के साथ 2 उंगलियों पर 22 पुश अप्स करके गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

यह भी पढ़े - दुनिया में हैं शादी की अजीबोगरीब परंपराएं, कहीं दूल्हा-दुल्हन पर फेंकते हैं कीचड़ तो कहीं टमाटर

Published on:
01 Aug 2023 03:54 pm