अजब गजब

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर पकड़ी गई मॉडल, पुलिस से बोली- छोड़ दो, बदले में आप मेरे साथ…

मामला रशिया की एक फेमस इंटा्ग्राम मॉडल का है, जिसे ट्रैफिक नियमों का उल्लधंन करने के आरोप में 18 महीने जेल की सजा सुनाई गई है।
2 min read
Sep 07, 2018
omg
ट्रैफिक नियम तोड़ने पर पकड़ी गई मॉडल, पुलिस से बोली- छोड़ दो, बदले में आप मेरे साथ...

नई दिल्ली: भारत में ट्रैफिक नियमों का उल्लंधन आम बात हो चुकी है। यहां लोग पहले तो नियमों की अनदेखी करते हैं फिर सीना चौड़ा कर पुलिस को ही धमकी देने लग जाते हैं। लेकिन, अकेला भारत ही नहीं है जहां ट्रैफिक नियमों की एेसी अनदेखी की जाती हो बल्कि विदेशों में लोग ट्रैफिक नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाते हैं। वहीं, आज जो मामला अब बताने जा रहे हैं वह सुनकर आपके होश ही उड़ जाएंगे।

माॅडल को 18 महीने जेल

मामला रशिया की एक फेमस इंटा्ग्राम मॉडल का है, जिसे ट्रैफिक नियमों का उल्लधंन करने के आरोप में 18 महीने जेल की सजा सुनाई गई है। माॅडल ने कोर्ट में खुद अपने जुर्म को स्वीकार भी किया आैर कहा कि वह माफी मांगती हैं। वहीं, माॅडल को सजा सुनाए जाने के बाद पुलिस आॅफिसरों ने उसके बारे में एेसा खुलासा किया सभी हैरान रह गए।

बचने के लिए दिया संबंध बनाने का आॅफर

माॅडल को अरेस्ट करने वाले पुलिस आॅफिसरों ने बताया कि मॉडल की मर्सडीज कार को जब रोका गया तो पहले तो उसने बचने के लिए बहाने बनाए। वहीं, जब उसके बहानों को नहीं माना गया तो उसने दोनों पुलिस आॅफिसरों को उसके साथ संबंध बनाने का आॅफर दे डाला। उसने कहा कि, ''आप मुझे छोड़ देें, बदले में आप मेरे साथ संबंध बना सकते हैं।''

इंटाग्राम पर हैं लाखों फाॅलोवर्स

24 साल की रशियन मॉडल कीरा मेयर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। कीरा के इंटाग्राम पर लाखों फॉलोवर्स थे। इस अकाउंट पर वह अपनी हॉट फोटोज शेयर करती थी। जब उन्हें पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंधन करने पर पकड़ा गया तो उसने बचने के लिए पुलिस आॅफिसर से उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने की गुहार लगाई। हालांकि, पुलिस ने उसका ये आॅफर मानने से इनकार कर दिया और उसे गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक, इसके बाद कीरा ने एक पुलिस आॅफिसर पर हमला भी किया।

'खुद पर काबू करने की कोशिश कर रही हूं'

कीरा ने कोर्ट में कहा, ''मैं पूरी तरह से मेरे खिलाफ लगाए गए आरोप से सहमत हूं। मैं पुलिसवालों से माफी चाहती हूं।'' कीरा ने कहा कि जब भी मैं बहुत परेशान होती हैं तो ऐसे ही बिहेव करती हैं, लेकिन मैं खुद को काबू में रखने की कोशिश कर रही हूं।

Published on:
07 Sept 2018 01:40 pm