
वॉर मेमोरियल के बाहर टाॅपलेस हुई ये सिंगर, बोली- शहीद भी मुझे ऐसे देखकर होंगे खुश
नई दिल्ली: शहीदों को सम्मान देने के लिए लोग उनके स्मारक पर फूल—माला चढ़ाते हैं, उनकी याद में संगोष्ठी आयोजित की जाती है और तमाम देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम करवाए जाते हैं। वहीं, लंदन में एक पॉप सिंगर ने एक शहीद स्मारक पर पहुंचकर ऐसा काम किया, जिससे वह विवादों में घिर गई। सोशल मीडिया पर सिंगर की जमकर आलोचना हो रही है।
वाॅर मेमोरियल के बाहर करवाया टाॅपलेस फोटोशूट
दरअसल, लंदन की पॉप सिंगर इंडियाना एक वॉर मेमोरियल के बाहर टॉपलेस शूट करवाकर विवादों में घिर गई हैं। इंडियाना का मूल नाम लॉरेन हेंसन है और अपने पहले गाने से वह काफी लोकप्रिय भी हैं। हाल ही में उन्होंने एक वॉर मेमोरियल के बाहर जूते और शॉर्ट्स में टॉपलेस तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसके बाद यूजर्स उनकी आलोचना कर रहे हैं। बता दें, इंडियाना इससे पहले जून में भी इस तरह की फोटोज शेयर कर चुकी हैं। हालांकि, तब उनकी ये फोटोज विवादों में नहीं थी। वहीं, अब जब उन्होंने एक वॉर मेमोरियल पर ऐसा किया तो वह लोगों के निशाने पर आ गईं।
'...वह भी खुश होंगे मुझे देखकर'
इसके बाद इंडियाना ने सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना कर रहे लोगों को जवाब देते हुए कहा कि वॉर मेमोरियल के हीरो भी उन्हें इस अंदाज में देखकर खुश हो रहे होंगे। उन्होंने लिखा, ''मुझे पूरा भरोसा है कि जिन लोगों ने विश्व युद्ध में इस देश के लिए अपनी जान दी, वह भी शायद साइड से मेरे स्तनों को देखकर खुश ही होंगे।'' हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि फोटोज क्लिक करते वक्त उन्हें इस बात का पता नहीं था कि यह प्रथम विश्व युद्ध में शहीद होनेवाले नायकों का वॉर मेमोरियल है।
दो बच्चों की मां हैं इंडियाना
बता दें, इंडियाना की उम्र 31 साल है और वह दो बच्चों की मां भी हैं। वह अपने गानों की वजह से फेमस हैं। उनका पहला गाना 'क्वीन' काफी लोकप्रिय रहा। इंडियाना इस वक्त अपने दूसरे गाने 'नॉट गर्लफ्रेंड मटीरियल' के लिए चर्चा में हैं।
Published on:
7 Sep 2018, 11:43 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.