25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला को पर्दा लगे चेंबर में ले गया डॉक्टर, नर्स ने लगा दिया इंजेक्शन और फिर खेला गया ऐसा घिनौना खेल

सूरत में एक महिला ने डाॅक्टर पर पति को जान से मारने की धमकी देकर रेप करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vinay Saxena

•

Updated: 6 Sep 2018, 4:40 PM IST

omg

महिला को पर्दा लगे चेंबर में ले गया डॉक्टर, नर्स ने लगा दिया इंजेक्शन और फिर खेला गया ऐसा घिनौना खेल

नई दिल्ली: शादी के पांच साल बाद भी कोई बच्चा न होने की वजह से एक महिला सूरत के फेमस गायनेकोलॉजिस्ट के पास पहुंची। वह डेढ़ महीने से डॉक्टर से इलाज करवा रही थी, लेकिन बीते मंगलवार को उसके साथ धिनौना खेल खेला गया। आरोप है कि डॉक्टर ने उसके साथ रेप किया। उसने धमकी दी कि अगर वह विरोध करेगी तो वह उसके पति को जान से मार देगा।

पर्दा लगे कंसल्टिंग रूम में ले गया डाॅक्टर


मामला सूरत के अठवा के नानपुरा का है। यहां 28 वर्षीय एक महिला बच्चा न होने के कारण शहर के मी एंड मम्मी अस्पताल पहुंची। वो डॉ. प्रफुल्ल से इलाज करवा रही थी। मंगलवार को जब वह पहुंची तो चेकअप के लिए डॉक्टर प्रफुल्ल उसे पर्दा लगे हुए कंसल्टिंग रूम में ले गया। इसके बाद एक नर्स वहां पर आई और महिला को इंजेक्शन लगाकर बाहर चली गई। उस रूम में महिला और डॉक्टर ही थे। इसके बाद डॉक्टर ने महिला को धमकी दी कि तुम्हारा पति बाहर ही बैठा है। अगर उसने किसी को कुछ बताया तो उसे वह इंजेक्शन लगाकर जान से मार देगा। इसके बाद उसने महिला के साथ रेप किया।

पार्किंग में पहुंचते ही पति को बतायी डाॅक्टर की करतूत

रेप करने के बाद डॉक्टर ने महिला को अगले दिन दूसरा आईयूआई का इंजेक्शन लेने के लिए बुलाया। डरी—सहमी महिला चेंबर से बाहर आई और पति को लेकर वहां से निकलकर बाहर काउंटर पर बिल जमा किया। अस्पताल के नीचे पार्किंग में आने के बाद उसने पूरी घटना अपने पति को बताई। अपनी पत्नी की ये बात सुनकर उसके होश उड़ गए।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पीड़िता ने पति के साथ थाने पहुंचकर डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने बुधवार की सुबह डॉ. दोषी के मी एंड मम्मी अस्पताल में जाकर स्टाफ से पूछताछ की। अठवा पुलिस ने पीड़ित महिला को जांच के लिए आधी रात को शहर के सिविल अस्पताल में भेजा।