25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्विमिंग के दौरान शख्स को अंडरवियर के अंदर लगा कुछ अजीब, हाथ लगाते ही खिसक गई पैरों तले जमीन

चीन में एक शख्स को समुद्र में स्विमिंग करना भारी पड़ गया। स्वीमिंग के दौरान ही अचानक उसे महसूस हुआ कि उसके अंडरवियर में कुछ है। जब उसने हाथ लगाया था उसे होश उड़ गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vinay Saxena

•

Updated: 6 Sep 2018, 3:08 PM IST

omg

स्विमिंग के दौरान शख्स को अंडरवियर के अंदर लगा कुछ अजीब, हाथ लगाते ही खिसक गई पैरों तले जमीन

नई दिल्ली: चीन में एक शख्स को समुद्र में स्विमिंग करना भारी पड़ गया। स्विमिंग के दौरान ही अचानक उसे महसूस हुआ कि उसके अंडरवियर में कुछ है। जब उसने हाथ लगाया था उसे होश उड़ गए। वह तुरंत पानी से बाहर आया और देखा कि एक स्टिंग्रे नाम की एक मछली की पूंछ उसके अंडरवियर के अंदर थी। वह असहनीय दर्द की वजह से बीच पर ही लेट गया और मदद की गुहार लगाने लगा। बता दें, ये किस्सा एक सितंबर का बताया जा रहा है। मौके पर मौजूद किसी शख्स ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो अब वायरल हो रहा है।


मामला चीन के हैनान प्रांत का है। यहा एक शख्स बीच पर रिलैक्स करने आया था। वह समुद्र में स्विमिंग के लिए उतारा और अचानक ही उसके प्रोइवेट पार्ट में कुछ महसूस हुआ दर्द सा उठा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स बीच के किनारे मिट्टी पर लेटा हुआ और उसके पास वह मछली भी है। मछली की पूंछ शख्स के अंडरवियर के अंदर है।

बताया जा रहा है कि स्टिंग्रे की पूंछ शख्स के प्राइवेट पार्ट में फंस गई थी। वह उसके साथ ही समुद्र से बाहर आ गई। शख्स ने खुद से कई बार उसे हटाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं हटी। मौके पर उसे देखने के लिए भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही फायरफाइटर्स और पैरामेडिक्स शख्स की मदद के लिए पहुंचे। उन्होंने मछली की पूंछ को शख्स के प्राइवेट पार्ट से अलग किया और शख्स को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

बता दें कि आमतौर पर स्टिंग्रे खतरनाक जीव नहीं होते हैं। हालांकि, वे अपनी पूंछ का उपयोग अपने आप को बचाने के लिए तेज विषैले बार्बों से करती हैं। कुछ लोग स्टिंग्रे के इस विषैले डंक से मौत के मुंह में चले जाते हैं। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इस केस में मछली की ही मौत हो गई।