9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हनीमून रूम में पहुंचते ही उजड़ गई दुल्हन की दुनिया, इस हाल में दिखा पति

वेस्ट न्यूयॉर्क में शादी के महज 12 घंटे के अंदर एक दुल्हन की दुनिया उजड़ गई। हनीमून रूम पहुंचते ही वह भागकर बाहर आयी आैर लोगों से हेल्प मांगने लगी।

2 min read
Google source verification
omg

हनीमून रूम में पहुंचते ही दुल्हन उजड़ गई दुल्हन की दुनिया, इस हाल में दिखा पति

नई दिल्ली: वेस्ट न्यूयॉर्क में शादी के महज 12 घंटे के अंदर एक दुल्हन की दुनिया उजड़ गई। हनीमून रूम पहुंचते ही वह भागकर बाहर आयी आैर लोगों से हेल्प मांगने लगी। लड़की ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने इस दर्द को दुनिया से साक्षा किया है। लड़की ने लिखा है कि पता नहीं अब वह कैसे जिंदा रह पाएगी।

शादी के कुछ देर बाद ही दूल्हे की मौत

17 अगस्त तो शख्स डैनी एमस्ले और क्लेयर की शादी वेस्ट यॉर्क के वुडहॉल स्पा में हुई थी। इस शादी में करीब 80 मेहमान शामिल हुए थे। दोनों अपनी शादी को लेकर काफी खुश थे और साथ जीने-मरने की कसमें खा चुके थे। पार्टी चल ही रही थी कि दूल्हा डैनी अपने कमरे में चले गए। कुछ देर बाद जब दुल्हन क्लेयर वहां पहुंची तो देखा कि डैनी की मौत हो चुकी है। डैनी को यकीन नहीं हो रहा था कि जिसके साथ वह जीवनभर साथ रहने के बारे में सोच चुकी थी वह अब इस दुनिया में नहीं है।

फेसबुक पर शेयर किया दर्द

क्लेयर ने इस पूरी घटना को फेसबुक पर बयां करते हुए लिखा, ''शुक्रवार का दिन मेरे जीवन का सबसे अच्छा दिन था। एक ऐसे इंसान से मेरी शादी हुई, जो बेस्ट था। वह ईमानदार था, हंसमुख था और सबसे प्यारा था। मगर उस रात अचानक वह मेरी लाइफ से कहीं दूर चला गया। उसके जाने से मेरे दिल में एक छेद हुआ है, जो कभी भरा नहीं जा सकता है। मुझे नहीं पता कि मैं अपने पति के बिना कैसे रहूंगी।"

सात साल से रिलेशन में दोनों


बता दें, डैनी और क्लेयर पिछले सात साल से रिलेशन में थे। वहीं, डैनी पहले से शादीशुदा था और उसका एक बच्चा भी था। उसे किसी भी तरह की बीमारी या कोई हेल्थ प्रॉब्लम नहीं थी।

थम चुकी थी डैनी की सांसें


डैनी के एक दोस्त के मुताबिक, वह रात में 11.30 बजे से पहले बेड पर चला गया था, जबकि क्लेयर वहां एक घंटे बाद पहुंची और उनसे मिलकर वापस आईं। इसके बाद वह पार्टी हॉल में थी और रात करीब डेढ़ बजे वापस रूम में पहुंची। पहले तो उन्हें लगा कि डैनी सो चुके हैं, लेकिन जब शरीर में कोई हलचल होती नहीं दिखी तो उन्हें कुछ गड़बड़ होने की आशंका लगी। इसके बाद उन्होंने चेक किया तो डैनी की सांसें थम चुकी थीं।