अजब गजब

पूर्व पत्नी ने बनवा दी जिंदा पति की कब्र, शख्स बोला इसलिए नहीं बजा मेरा फोन

एलन हैटल को कब्रिस्तान में अपनी कब्र देखने को मिली एलन का मानना है कि ये हरकत उनकी पूर्व पत्नी ने की है
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Jan 2020, 9:54 AM IST
headstone-in-grass-1.jpg
grave

नई दिल्ली। अक्सर लोगों के दिमाग में इस तरह के ख्याल कम ही आते होंगे कि उन्हें मरने के बाद कहां दफनाया जाएगा, यहां फिर कहां जलाया जाएगा। हम ये बात इसलिए कर रहे है क्योंकि स्कॉटलैंड ( Scotland ) के एक व्यक्ति के साथ बड़ी ही अजीब वाकया घटा। स्कॉटलैंड के एक 75 साल के शख्स तब हैरान रह गया जब उसने एक कब्र के ऊपर अपना नाम छपा हुआ देखा।

इस पर एलन हैटल ( Alan Hattel ) ने कहा कि ये बेवकूफी भरी हरकत उसकी पूर्व पत्नी की हो सकती है, जिससे 26 साल पहले ही उनका तलाक हो चुका है। एक रिपोर्ट के मुताबिक एलन कब्रिस्तान में जब पहुंचे तो वहां वो एक क्रब देखकर वो भौचक्कें रह गए। उनके इतना चौंक जाने की वजह साफ थी कि जिस कब्र पर उनकी निगाह गई उस पर उन्ही का नाम लिखा हुआ था।

ये कब्र उन्ही की है, उन्हें इस बात पर पूरा यकीन तब हुआ जब उन्होंने अपने नाम के नीचे अपनी पूर्व पत्नी का नाम छपा हुआ देखा। एलन ने इससे जुड़ा एक और दिलचस्प किस्सा बताया कि पिछले तकरीबन तीन या चार महीने से मेरा फोन ( Phone ) ही नहीं बजा तो पहले मैं कंफ्यूज़ हुआ, लेकिन असल माजरा मुझे अब समझ आया।

एलन ने कहा कि अब मुझे समझ आया कि मेरा फोन क्यों नहीं बज रहा था। उनका मानना है कि ये सब किया धरा उनकी पूर्व पत्नी का ही है, जो उनसे 26 साल पहले अलग हो गई थी। एलन ने साथ ही कहा कि वो कभी भी नहीं चाहेंगे कि उनका दाह संस्कार उनकी पूर्वी पत्नी के साथ किया जाए।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते