22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वीजा एक्सपायर होने पर शख्स ने आफत में ड़ाली जान, 540 किमी. तैर कर ऑस्ट्रेलिया पहुंचने की कोशिश की

वीजा के एक्सपायर होने की वजह से किया खतरनाक फैसला अल्जीरिया के इस शख्स ने समुद्र पार कर ऑस्ट्रेलिया जाने की ठानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Piyush Jayjan

•

Updated: 25 Jan 2020, 8:57 AM IST

Indonesia

Indonesia

नई दिल्ली। इस दुनिया में आपने कई सिरफिरे लोगों से जुड़े हुए हैरान कर देने वाले अनोखे किस्से सुने होंगे। लेकिन वीजा खत्म होने पर एक शख्स ने ऐसा कदम उठाया जिसके बारे में सुन कर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल अल्जीरिया के एक शख्स ने पूर्वी तिमोर ( East Timor ) से तैर कर ऑस्ट्रेलिया ( Australia ) जाने का फैसला किया।

इस शख्स ने यह फैसला इसलिए किया क्योंकि उसका वीजा खत्म हो गया था। अल्जीरिया के इस शख्स के लिए ये कोई आसान काम नहीं था, क्योंकि जिस समुद्री रास्ते को पार करके यह शख्स ऑस्ट्रेलिया पहुंचने की जुगत में लगा था वो 570 किलोमीटर लंबा सफ़र था जिसे पार करना किसी के लिए भी पाना संभव नहीं है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक अल्जीरिया ( Algeria ) के रहने वाले इस शख्स का नाम हमिनौम्ना अब्दुल रहमान है। अब्दुल रहमान काफी लंबे वक़्त से पूर्वी तिमोर में रह रहा था लेकिन उसका वीजा समाप्त हो गया था। इसलिए उसने वीजा एक्सपायर हो जाने और पैसे खत्म हो जाने के बाद उसने तैर कर ऑस्ट्रेलिया जाने का फैसला किया।

एक रिपोर्ट के मुताबिक अल्जीरिया ( Algeria ) के रहने वाले इस शख्स का नाम हमिनौम्ना अब्दुल रहमान है। अब्दुल रहमान काफी लंबे वक़्त से पूर्वी तिमोर में रह रहा था लेकिन उसका वीजा समाप्त हो गया था। इसलिए उसने वीजा एक्सपायर हो जाने और पैसे खत्म हो जाने के बाद उसने तैर कर ऑस्ट्रेलिया जाने का फैसला किया।

पूर्वी तिमोर की राजधानी डिलि ( Dili ) में यह शख्स दिसंबर 2019 से एक टूरिस्ट वीजा के आधार पर रह रहा था। अब्दुल रहमान को 11 जनवरी को इंडोनेशिया ( Indonesia ) के पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत के केतके के समुद्र में मछुआरों ने बचाया था। अब्दुल को जिस वक्त बचाया उस वक़्त उसकी हालत काफी गंभीर थी लेकिन सही समय पर अस्पताल में पहुंचाने के बाद अब्दुल को बचा लिया गया।