अजब गजब

अजब-गजब: पेंगुइन का प्रमोशन… सेना में ब्रिगेडियर से बना मेजर जनरल

नॉर्वेजियन किंग्स गार्ड के लिए लकी माने जाने वाले पक्षी को चिडिय़ाघर में विशेष समारोह में सम्मान दिया गया। जिसके अंर्तगत यहां पेंगुइन का प्रमोशन हुआ। एडिनबर्ग चिडिय़ाघर में रहने वाले सर निल्स ओलाव तृतीय नाम के पेंगुइन को सेना में ब्रिगेडियर से मेजर जनरल बनया गया है।
less than 1 minute read
• •
Aug 26, 2023
untitled.png

सेना में सिपाही से लेकर फील्ड मार्शल तक कई पद होते हैं। क्या इनमें से किसी पद पर पक्षी को रखा जा सकता है? ब्रिटेन में एक पक्षी सेना के उच्च पद पर तैनात है। हाल ही उसका प्रमोशन किया गया। स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग चिडिय़ाघर में रहने वाले सर निल्स ओलाव तृतीय नाम के पेंगुइन को नॉर्वेजियन सेना में ब्रिगेडियर से मेजर जनरल को पद पर प्रमोट किया गया। नॉर्वेजियन किंग्स गार्ड के लिए लकी माने जाने वाले इस पक्षी को चिडिय़ाघर में विशेष समारोह में यह सम्मान दिया गया।

1972 में शुरू हुई सम्मान की परंपरा

एडिनबर्ग में पेंगुइन को सम्मानित करने की परंपरा 1972 में शुरू हुई थी। तब नॉर्वे की सेना के जनरल निल्स एगलिन चिडिय़ाघर देखने आए थे। उन्होंने अपने और नॉर्वे के तत्कालीन राजा ओला पंचम के नाम पर पेंगुइन को निल्स ओला नाम दिया। इसे उन्होंने शुभ मानकर सेना मेे शामिल कर लिया। एडिनबरा के सालाना सैनिक महोत्सव में शामिल होने वाली नॉर्वे की शाही टुकड़ी निल्स से मिलने चिडिय़ाघर आती रही है।

यह भी पढ़े - ये है भारत का सबसे रहस्यमयी किला, यहां रात में गए तो लौट नहीं पाएंगे आप

आधा जीवन धरती पर, आधा पानी में

जलीय समूह के उडऩे में असमर्थ पक्षी पेंगुइन सबसे ज्यादा दक्षिण गोलाद्र्ध, विशेष रूप से अंटार्कटिक में पाए जाते हैं। ये अपना आधा जीवन धरती पर और आधा महासागर में बिताते हैं। अंटार्कटिक के बाद इनकी ज्यादातर आबादी ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अमरीका और दक्षिण अफ्रीका में है।

यह भी पढ़े - सिर्फ रक्षाबंधन पर खुलता है भगवान विष्णु का ये अलौकिक मंदिर, वजह बेहद खास

Published on:
26 Aug 2023 11:06 am
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते