सोशल मीडिया पर एक शख्स ने खुद के टाइम ट्रैवलर होने का दावा किया है। इतना ही नहीं, इस शख्स ने 2023 के बारे में 3 अजीब भविष्यवाणी भी की हैं। क्या हैं इस शख्स की भविष्यवाणियाँ? आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर आए दिन लोग अजीब बातें और दावें करते रहते हैं। कई लोग इन्हें फेक न्यूज़ भी कहते हैं, पर इसके बावजूद सोशल मीडिया पर इस तरह के दावे करने वाले लोगों की कमी नहीं है। हाल ही में इसी तरह का एक और मामला सामने आया है। टिक टॉक पर एक शख्स ने एक अजीब दावा किया है। इस शख्स का टिक टॉक पर रहस्यमयी अकाउंट है और इसने अपने आप के टाइम ट्रैवलर होने का दावा किया है।
क्या कहा इस शख्स ने?
खुद को टाइम ट्रैवलर बताने वाले शख्स ने कहा है कि वह टाइम ट्रैवल (समय की यात्रा) करके आया है। ऐसा कहते हुए इस शख्स ने 2023 के बारे में 3 अजीब भविष्यवाणियाँ भी की हैं। इस शख्स का दावा है कि इसने समय में यात्रा करके इन तीनों घटनाओं को देखा है।
क्या है इस शख्स की 3 भविष्यवाणियाँ?
टिक टॉक पर खुद को टाइम ट्रैवलर बताने वाले शख्स ने जो 3 अजीब भविष्यवाणियाँ की हैं, उनसे कोई भी हैरान हो सकता है। इस शख्स ने उन तीनों भविष्यवाणियों की तारीखें भी बताई हैं। लोगों ने इस शख्स की भविष्यवाणियों पर सवाल भी उठाएं हैं और इन्हें बकवास बताया है। आइए नज़र डालते हैं उन भविष्यवाणियों पर।
1) 30 जनवरी 2023 के लिए भविष्यवाणी :-> इस शख्स ने 30 जनवरी 2023 के लिए भविष्यवाणी करते हुए कहा कि इस दिन इंसान तीन नए यूनिवर्स को ढूंढ लेगा।
2) 10 फरवरी 2023 के लिए भविष्यवाणी :-> इस शख्स ने 10 फरवरी 2023 के लिए भविष्यवाणी करते हुए कहा कि इस दिन अमरीका के खुफिया इलाके एरिया 51 में एलियंस अपने यूएफओ में धरती पर आएंगे।
3) 14 फरवरी 2023 के लिए भविष्यवाणी :-> इस शख्स ने 14 फरवरी 2023 के लिए भविष्यवाणी करते हुए कहा कि इस दिन मैक्सिको के 4 हाई स्कूल छात्रों को सूरज की किरणों से अनोखी शक्तियाँ मिलेंगी।