अजब गजब

23 साल से ‘गटर’ में रह रहा है ये कपल, वजह कर देगी परेशान और अंदर का नज़ारा कर देगा हैरान!

गटर को घर में तब्दील करने वाला यह कपल अमेरिका के कोलंबिया का है। इस जोड़े का गटर में रहने का सिलसिला तब शुरू हुआ जब इन दोनों को नशे की लत लग गई थी।
2 min read
• •
Updated: 20 Aug 2018, 8:42 AM IST
shocking couple living in gutter for 23 years
23 साल से 'गटर' में रह रहा है ये कपल, वजह कर देगी परेशान और अंदर का नज़ारा कर देगा हैरान!

नई दिल्ली। इस दुनिया में दो तरह के लोग रहते हैं। पहला जिसे अपनी जिंदगी में हर तरह की सुख-सुविधा चाहिए और दुसरे वो जो जितना है उतने में ही खुश रहते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही कपल के बारे में बताने जा रहे हैं 23 साल से एक गटर को घर बनाकर रह रहा है। जी हां! आपने सही सुना, मिगुअल रेस्ट्रेपो और मारिया गार्सिया नाम के पति पत्नी अपने ब्लैकी नाम के कुत्ता के साथ एक गटर में रहते हैं। जो भी इस कपल के बारे में सुनता है वो हैरान जरूर हो जाता है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह जोड़ा सीवर में बड़े आराम से अपनी जिंदगी गुजार रहा है।

couple living in gutter for 23 years" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/08/20/bn_3280200-m.jpg">

जानकारी के लिए बता दें कि, गटर को घर में तब्दील करने वाला यह कपल अमेरिका के कोलंबिया का है। इस जोड़े का गटर में रहने का सिलसिला तब शुरू हुआ जब इन दोनों को नशे की लत लग गई थी। इनकी नशे की लत ने इनकी जिंदगी बर्बाद कर दी इन दोनों से हर किसी ने मुंह मोड़ लिया था। लेकिन जब इनकी आंख खुली तो इनका सबकुछ खतम हो चुका था। इसके बाद धीरे-धीरे इन दोनों ने अपनी जिंदगी सुधारने की कोशिश की और नशे से पीछा छुड़ाया। इनका सब नशे में गवां देने के बाद कोई इनकी आर्थिक तरीके से मदद के लिए आगे नहीं बढ़ रहा था जिसके बाद इन्होंने सीवर में रहने का फैसला किया। यह जोड़ा एक सीवर में रहता है और विलासिता या सांसारिक सुख के साधनों के बावजूद, वे अपने जीवन से संतुष्ट हैं। लेकिन इस गटर में सुविधा का हर समान मौजूद है। मतलब, बिजली, टीवी, किचन, बेड आदि। कहते हैं ना, ‘इंसान जहां रहने लगता है, वो उसे ही अपना घर बना लेता है।’ ऐसा ही इस कपल ने किया। इसके अलावा, हर किसी की तरह, वे त्योहारों और छुट्टियों के दौरान अपने घर को सजाते भी हैं।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते