अजब गजब

‘शापित’ हो चुके इस आइलैंड की है खौफनाक हकीकत, पढ़कर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

सरकार इस आईलैंड पर जाने पर बैन लगा चुकी है। अगर इसके बाद भी कोई इस जगह जाता है पूरी जिम्मेदारी उसकी ही होती है।
2 min read
• •
Updated: 15 Aug 2018, 9:16 AM IST
ghost
'शापित' हो चुके इस आइलैंड की है खौफनाक हकीकत, पढ़कर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

नई दिल्ली: दुनियाभर में कई ऐसी जगह हैं, जो अपने आप में ही अनेकों रहस्य समेटे हुए हैं। ऐसी ही एक जगह इटली में भी मौजूद है। यहां के पोवेग्लिया आइलैंड को मौत का आइलैंड कहा जाता है। सरकार इस आईलैंड पर जाने पर बैन लगा चुकी है। अगर इसके बाद भी कोई इस जगह जाता है पूरी जिम्मेदारी उसकी ही होती है।

यहां आने वाला इंसान कभी नहीं लौटता वापस

इटली के शहर वेनिस और लिडो के बीच वेनेशियन खाड़ी में स्थित पोवेग्लिया आइलैंड के बारे में चर्चा है कि यहां जाने वाला कोई भी इंसान कभी वापस नहीं लौटता। इसीलिए इसे मौत का आइलैंड कहते हैं।

शापित हो चुका है आइलैंड

इस मौत के आइलैंड की सच्चाई जानने के लिए कई लोग वहां गए। वापस लौटकर इन लोगों ने बताया कि ये टापू अब शापित हो चुका है। इटली की सरकार ने अब इस द्वीप पर जाने पर बैन लगा दिया है। सरकार का कहना है कि प्रतिबंधित होने के बाद भी अगर कोई शख्स वहां जाता है तो वह उसकी खुद की जिम्मेदारी होगी।

यहां हुइर् थी एेसी खौफनाक घटना

बताया जाता है कि सालों पहले इटली में प्लेग की बीमारी फैल गई थी। सरकार के पास भी इस बीमारी का इलाज नहीं था। बीमारी और न फैले इसलिए सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए करीब 1 लाख 60 हजार मरीजों को इस टापू पर लाकर जिन्दा आग के हवाले कर दिया था।

हजारों लाशों को भी दफनाया गया


इस घटना के बाद 'काला बुखार' नाम की बीमारी फैली और उस बिमारी के भी लाइलाज होने की वजह से जो मौतें हुई उन लाशों को भी इस मौत का टापू पर लाकर दफन कर दिया गया। इन घटनाओं के बाद इस टापू के आसपास के लोगों को इस टापू पर अजीबोगरीब आवाजों और आत्माओं के होने का आभास हुआ और इस टापू पर लोगों ने जाना बंद कर दिया।

Published on:
Also Read
View All
शाहरुख खान के ‘मेहंदी लगा के रखना’ गाने पर जॉर्जिया की बच्ची ने किया डांस, क्यूट अदाओं ने जीता लोगों का दिल 

राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर