जब लड़की को उसके इस व्यवहार पर शक हुआ तो उसपर नजर रखनी शुरू कर दी। इसके बाद उसे ये पता चल गया कि वह शादीशुदा है और उससे झूठ बोलकर उसका फायदा उठा रहा है। आरोपी युवक रविवार को अपनी पत्नी से सिंगापुर जाने की बात कहकर दोपहर की फ्लाइट पकड़ने का झांसा दिया और फिर गर्लफ्रेंड के साथ नोएडा के सेक्टर-58 में स्थित एक गेस्ट हाउस में पहुंचा। यहां पर आने के कुछ देर बाद ही युवती बहाना बनाकर कमरे से बाहर आई और युवक की पत्नी को फोन कर पूरी कहानी बता दी। उसने गेस्ट हाउस का एड्रेस भी भेज दिया। कुछ घंटे बाद ही उसकी पत्नी और पुलिस गेस्ट हाउस में आए और दोनों को रंगेहाथ दबोच लिया। जानकारी के मुताबिक, युवक के पत्नी और गर्लफ्रेंड से माफी मांगने के बाद कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं की गई। गर्लफ्रेंड से खुद को अविवाहित बताया, विवाहित होने का पता चलने पर गर्लफ्रेंड ने फोन कर पत्नी को बुलाया।