अजब गजब

अगर सुबह घर से निकलते समय दिखाई दे ये चीजें, समझ लें बदल गई आपकी किस्मत!

कुछ चीजों में इतनी सकारात्मक ऊर्जा होती है जिसे एक नज़र देख भर लेने से आपकी जिदंगी खुशहाल हो सकती है और आपकी किस्मत बदल सकती है!

2 min read
Nov 19, 2018
good luck and money
अगर सुबह घर से निकलते समय दिखाई दे ये चीजें, समझ लें बदल गई आपकी किस्मत!

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में शास्त्रों की बड़ी मान्यता है और इसी क्रम में शास्त्रों में ऐसे संकेत वर्णित हैं जो शुभ भी हैं और अशुभ भी। विज्ञान की भी मानें तो निर्जीव चीज़ों में भी सकारात्मक और नकारात्मक शक्तियां दोनों पाई जाती हैं। ऐसी चुनिन्दा चीजों को सुबह-सुबह देखने से हमारे जीवन पर भी असर पड़ता है। कुछ चीजों में इतनी सकारात्मक ऊर्जा होती है जिसे एक नज़र देख भर लेने से आपकी जिदंगी खुशहाल हो सकती है और आपकी किस्मत बदल सकती है!

यात्रा के दौरान अगर मिलें यह संकेत...

जब कभी भी यात्रा करते समय आपको अपनी दायीं तरफ कोई बंदर, कुत्ता, सांप दिखे तो, समझ जाना यह भी आपके पास आने वाले धन का संकेत आपको दे रहे हैं। इसी तरह पूर्वज कहते आए हैं टूटते तारे सो जो भी मांगो आपको आने वाले 30 दिन में सच हो जाता है। इसलिए सोच समझ कर मांगना।

गन्ने का दिखना...
अगर आप सुबह घर से अपने काम पर जाते हैं या किसी भी काम को करने के लिए अनपे घर की दहलीज लांघते हैं और उस समय आपको गन्ने का दिखाई दे जाना भी एक संकेत देता है कि आज आपको रुके हुए पैसे मिलने वाले हैं।

दूध पर पड़े नज़र तो...
सुबह-सुबह उठते ही दही और दूध जैसे पदार्थ का दिखाई देना भी आने वाली अच्छी किस्मत का संकेत होता है।

नारियल के दर्शन...
आपको ज्ञात होगा कि, नारियल को वैसे भी भारतीय सामाजिक परंपरा में शुभ माना जाता है। सुबह उठते ही श्रीफल के दर्शन हों, तो समझ जाना चाहिए कि कोई अच्छी खबर आने वाली है।

सफेद गाय के दर्शन...

आज गौ माता केवल एक राजनैतिक मुद्दा भर ही हैं लेकिन सुबह-सुबह उनके दर्शन से आर्थिक सुदृढ़ीकरण भी हो जाती है। अब जब भी आपके खेत में या गार्डन में गाय दिखे, तो समझ जाइएगा साक्षात लक्ष्मी जी ने संदेशा भेजा है।

नव विवाहिता के दीदार...
आपको रास्ते में अगर सोलह श्रृंगार किए कोई नई नवेली दुल्हन नजर आ जाए तो इसे भी आने वाली अच्छी किस्मत का संकेत समझिए।

Published on:
19 Nov 2018 04:19 pm