1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मरे हुए लोगों का सपने में आना देता है ये संकेत, आज ही जान लें इनसे हो सकता है बड़ा फायदा

मरे हुए लोगों का सपने में आना देता है ये संकेत, आज ही जान लें इनसे हो सकता है बड़ा फायदा

2 min read
Google source verification
dreams

मरे हुए लोगों का सपने में आना देता है ये संकेत, आज ही जान लें इनसे हो सकता है बड़ा फायदा

रतलामः परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु के बाद उनसे दूर होने का दर्द कैसा होता है, इसका अंदाज़ा लगा पाना बड़ा मुश्किल है। यह दर्द सिर्फ वही मेहसूस कर सकता है, जिसका कोई करीबी इस दुनिया से गया हो। बिछड़ने के दर्द को तो आप सभी लोगों ने अपने जीवन में कभी ना कभी तो जरुर महसूस किया होगा। कई बार तो अपने करीबियों का दुनिया से चले जाने के बाद उनका एहसास इतना प्रभावशाली होता है कि उनसे जुड़ी यादें लंबे समय तक हमारे दिमाग से नहीं निकल पातीं। अक्सर देखा गया है कि, जिस व्यक्ति के साथ हमारा लगाव ज्यादा होता है, उस व्यक्ति की मृत्यु के बाद उनसे जुड़े सपने रात के वक्त आते हैं। आज हम आपको उन्ही सपनों से जुड़ी कुछ रोचक तथ्यों की जानकारी देंगे, तो आइये जानते हैं उन तथ्यों के बारे में...।

जानिए संकेत

शहर के एक बड़े मनोविज्ञानी और जेयोतिष एस.के टंडन ने बताया कि, अगर कोई मृत व्यक्ति आपके सपने में आकर कुछ खास संदेश आपको देकर जाता है। उन्होंने बताया कि, अब तक हमने यह अंदाज़ा लगाया है कि, इनमें से ज्यादातर मामलों में मृत व्यक्ति द्वारा दिया गया संदेश सकारात्मक होता है। साथ ही, कभी कभी सपने में मृत व्यक्ति आकर आपके भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं से आगाह भी किया करते हैं। ऐसे में अगर आप सपने पर अमल करते हैं, तो आपका जीवन पूरी तरह बदल सकता है। ऐसा भी देखा गया है कि, जब कभी सपने में कोई मृत व्यक्ति आता है तो लोगों की भावनाएं दूर हो जाती है। उन्हें इसका आभास तक नहीं होता कि, जो लोग सपने में देख रहे हैं वह सपना है या हकीकत।

कई लोगों के कैस में यह भी सामने आया कि, उनके मुताबिक, मृत्यु के पहले उनके परिजन दुबले पतले और बीमार थे, लेकिन मृत्यु के बाद अगर वह सपने दिखते हैं तो काफी स्वस्थ और अट्रैक्टिव नजर दिखते हैं। ऐसे सपने अतसर उन लोगों को ही दिखाई देते है, जिनसे मृतक अपने जीवन में बेहद जुड़ा रहा हो और संबंधित व्यक्ति से मृतक को भूल पाना संभव ना हो। ऐसे में अगर आपका मृतक परिजन आपके सपने में आकर आपको कोई आश्वासन दे तो इसका मतलब है कि, वह इस बात के संकेत दे रहा है कि, वह जहां भी है खुश है और आपको भी खुश रहने की ज़रूरत है।।

आमतौर पर सपने में आने वाले परिजन किसी न किसी खास मकसद से लोगों के सपने में आते हैं। हालांकि, आमतौर पर उनका मुख्य उद्देश्य यह होता है कि किसी तरह आपका जीवन सुलभ हो जाए। आप अपनी परेशानियों से मुक्त हो जाएं। कई बार सपने में मृत परिजन आपके भविष्य में होने वाली घटनाओं से आपको सावधान करने के लिए आते हैं।

मृत्यु से पहले अगर कोई व्यक्ति आपकी फिक्र किया करता था। आपके सुख-दुख का भागीदार रहता था। वही लोग मृत्यु के बाद आपकी मदद करने के लिए भी सपने में आते हैं। सपने में आकर वह आपको दुखों से उबारने की पूरी कोशिश करते हैं।