14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नेगडिया महादेव में हजारों पार्थिव शिवलिंग का जलाभिषेक

रतलाम

image

Newsdesk

Aug 14, 2026

datia news

datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

फोटो-आरटी-1405

रतनगढ़. रतनगढ़ से करीब 10 किलोमीटर दूर अलोरी चारभुजा मंदिर के समीप स्थित प्राचीन नेगडिया महादेव मंदिर में हजारों शिव पार्थिव लिंग का निर्माण कर उनका जलाभिषेक किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 11 अगस्त से निरंतर जारी है, जिसमें 17 यजमान पूरी श्रद्धा के साथ भाग ले रहे हैं।

श्रावण मास के इस पवित्र अवसर पर, हजारों मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालु संकल्प और निष्ठा के साथ महादेव को जल अर्पित कर रहे हैं। यह अनुष्ठान जमानदास के सानिध्य में संपन्न हो रहा है। आयोजकों ने बताया कि 13 अगस्त, शुक्ल पक्ष प्रतिपदा (एकम) से पूर्व हरियाली अमावस्या के दिन क्षेत्र में दूर-दूर तक अच्छी वर्षा हुई, जिसे इस धार्मिक आयोजन से जोड़कर देखा जा रहा है। इस दौरान, द्वय महादेव मंदिर पर भी नियमित रूप से जलाभिषेक किया जा रहा है। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है, जहां दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालु महादेव का पूजन कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। यह आयोजन श्रावण मास की समाप्ति तक जारी रहेगा, जिससे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह बना हुआ है।