14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेज चार की फ्लायर : स्वतंत्रता दिवस समारोह की अंतिम रिहर्सल उल्लास से की

रतलाम

image

Newsdesk

Aug 14, 2026

datia news

datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

फोटो-आरटी-1406
फोटो-आरटी-1407




रतलाम। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के भव्य आयोजन के लिए की गई तैयारियों एवं परेड की अंतिम रिहर्सल गुरुवार को स्थानीय पुलिस परेड ग्राउंड पर की गई। रिहर्सल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एएसआई मदनलाल सांखला ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, अपर कलेक्टर बृजेंद्र रावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीएम शहर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।



इस दौरान एसएएफ 24 वी वाहिनी बी कंपनी रतलाम, जिला पुरूष बल, जिला महिला बल, जिला होमगार्ड बल, एनसीसी. सीनियर डिविजन शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, एनसीसी जूनियर डिविजन शासकीय उत्कृष्ट उमावि, एनसीसी मॉर्निंग स्टार हाई स्कूल द्वारा अंतिम रूप से मुख्य समारोह के लिए परेड की रिहर्सल की गई। स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए पूर्व अभ्यास किया गया। कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार आशीष दशोत्तर ने किया।