अजब गजब

घर से अचानक गायब हो रहे थे अंडे, रातभर चौकीदारी की तो सामने आई ये हकीकत

घर से रोज अंडे गायब होने के बाद महिला ने रातभर चौकीदारी की, जो सच सामने आया वो हैरान कर देने वाला है।

2 min read
Jun 08, 2018
घर से अचानक गायब हो रहे थे अंडे, रातभर चौकीदारी की तो सामने आई ये हकीकत

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के नागराकाटा में एक ऐसे चोर की बात सामने आई है, जो हैरान कर देगी। यहां एक घर से रोज मुर्गी का अंडा गायब हो जाता था। घरवाले इस बात को लेकर काफी परेशान हो चुके थे, लेकिन उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था। एक दिन उन्होंने रातभर अंडे की चौकीदारी की। इस दौरान जो दिखा वह सच में हैरान कर देने वाला था।

रोज गायब हो जाते थे अंडे

ये भी पढ़ें

भीड़ में इस शख्स ने लड़की के साथ की आपत्तिजनक हरकत, वायरल हो रहा वीडियो


दरअसल, नागराकाटा में नूरजहां नाम की एक महिला का घर है। उसने अपने धर में दो मुर्गियां पाल रखी हैं। पिछले करीब पांच दिनों से एक मुर्गी रोज अंडे दे रही थी। नूरजहां दो अंडे मुर्गी के पिंजरे में ही छोड़कर बाकी सभी उठाकर घर में ले जाती थीं। लेकिन, अगले दिन सुबह जो दो अंडे वह छोड़ती थी वह गायब हो जाते थे।

किसी को नहीं समझ आ रही थी अंडा चोरी की बात


अंडे गायब होने की ये बात किसी को समझ नहीं आ रही थी कि अंडे आखिर कहां जा रहे हैं। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि क्या किया जाए। इसके बाद नूरजहां से अंडों की चौकीदारी करने की सोची। वह रात में अंडे की चौकीदारी कर ही रही थीं कि इसी दौरान एक कोबरा सांप वहां आया।

भीड़ को देखकर वहां से चला गया सांप

कोबरा ने अंडे को अपने पास किया और खुद को अंडे के गोलाकार कर वहीं बैठ गया। ये देखकर नूरजहां को समझ आ गया कि चोर कौन है। नूरजहां ने तुरंत अपने और लोगों को बुला लिया, जिसके बाद वहां भीड़ इकठ्ठा हो गई। भीड़ को देखकर सांप वहां से निकल गया। इसके बाद से नूरजहां ने मुर्गी आैर अंडे रखने की जगह बदल दी। नूरजहां ने बताया कि सांप ही रोज आकर अंडे ले जाता था, अगर वह रातभर जागकर ध्यान न देती तो यह सच्चाइर् सामने नहीं आ पाती।

ये भी पढ़ें

रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी बन गई हनीमून की वो रात, सालों बाद आज भी कमरे से आती हैं दुल्हन की चीखें
Published on:
08 Jun 2018 05:31 pm
Also Read
View All