अजब गजब

यहां जमीन पर महज कूदने भर से आने लगता है भूकंप, जाने क्या है इसका रहस्य

आपको पता दें कि इस जमीन पर महज उछलने भर से ही ये हिलने लगती है।
2 min read
earthquake
यहां जमीन पर महज भर कूदने भर से आने लगता है भूकंप, जाने क्या है इसका रहस्य

नई दिल्ली: दुनियाभर में वैसे तो 7 अजूबे हैं लेकिन ये सब मानव निर्मित हैं। इन अजूबों के अलावा भी दुनिया में ऐसे सैकड़ों अजूबे हैं जो प्राकृतिक है। इन अजूबों को देखने के लिए दुनियभर से लोग आते हैं। ऐसा ही एक प्राकृतिक अजूबा भारत में भी स्थित है। आपको पता दें कि इस जमीन पर महज उछलने भर से ही ये हिलने लगती है।

दरअसल जिस जगह की हम बात कर रहे हैं वो छत्तीसगढ़ के मैनपॉट में मौजूद है। इस जगह को देखने के लिए लोग यहां विदेशों से आते हैं। लोग यहां आकर एक हैरतअंगेज चीज को महसूस करते हैं और फिर चले जाते हैं। आपको बता दें की इस जगह को छत्तीसगढ़ का शिमला भी कहा जाता है।

अब हम आपको बताते हैं कि आखिर इस जगह में ऐसा क्या ख़ास है। दरअसल मैनपॉट में स्थित इस जगह पर उछलने से यहां की जमीन हिलने लगती है। अगर आसान भाषा समझा जाए तो यहां की जमीन किसी स्पंज की तरह बर्ताव करती है। जब भी कोई इसपर उछलता है तो उसके साथ हे ये जमीन भी उछलने लगती है।

यहां की जमीन जिलेटिन के जैसी हैं जिसे दबाकर वापस छोड़ने पर वह अपने पुराने स्वरुप में आ जाती है। इस जमीन पर कूदने में काफी मजा आता है और अगर आप भी यहां जाएंगे तो आप भी इस अनोखे अनुभव को महसूस कर सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ महसूस करने की जरूरत नहीं होती है बस आपको उछलना पड़ता है और ये जमीन हिलना शुरू कर देती है।

जानिए क्यों होता है ऐसा

वैज्ञानिको का मानना है कि जमीन के नीचे के हिस्से में काफी दबाव है साथ ही में इस जमीन में नीचे पानी भी भरा हुआ है जिसकी वजह से ये किसी स्पंज की तरह बर्ताव करती है। यह जमीन किसी दलदल जैसी है जिसपर कूदने पर आप धंसते तो नहीं है लेकिन इसपर किसी गद्दे जैसा अनुभव मिलता है।

Published on:
30 May 2018 08:33 am
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते