अजब गजब

इस मां के बलिदान ने 40 साल बाद दिखाया रंग, बेटे को नहीं हो रहा अपनी आंखों पर भरोसा

पीटर गिल्सन नाम के एक शख्स ने बताया कि उनकी मां ने करीब 1,800 आस्ट्रेलियाई डॉलर (1,315 अमेरिकी डॉलर) की बचत करके 1970 के दशक में न्यूसाउथ वेल्स राज्य के न्यूकैसल में उनके लिए सर्फबोर्ड खरीदा था।
2 min read
Aug 13, 2018
stolen surfboard got back to the owner 40 years later
इस मां के बलिदान ने 40 साल बाद दिखाया रंग, बेटे को नहीं हो रहा अपनी आंखों पर भरोसा

नई दिल्ली। क्या हो जब जिंदगी आपको ऐसे पलों की याद दिला दे जो समय के साथ धुंधले हो चुके हैं, लेकिन वो कहीं न कहीं आपके लिए खास मायने रखते हैं, ऐसा ही कुछ हुआ एक शख्स के साथ। एक ऑस्ट्रेलियाई सर्फर को अपने जीवन का उपहार मिला जब 40 साल पहले चुराया गया एक सर्फबोर्ड उसे वापस मिल गया। जी हां आपने सही पढ़ा आस्ट्रेलियाई के एक सर्फर को 40 साल पहले चोरी हुआ सर्फबोर्ड वापस मिल गया है। एक समाचार एजेंसी के मुताबिक, पीटर गिल्सन नाम के एक शख्स ने बताया कि उनकी मां ने करीब 1,800 आस्ट्रेलियाई डॉलर (1,315 अमेरिकी डॉलर) की बचत करके 1970 के दशक में न्यूसाउथ वेल्स राज्य के न्यूकैसल में उनके लिए सर्फबोर्ड खरीदा था। लेकिन, जल्द ही यह गैराज से चोरी हो गया। गिल्सन ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो उस समय छोटा बच्चा होने के चलते मैंने इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं सोचा, लेकिन हर गुजरते साल के साथ मुझे अहसास हुआ कि मुझे बोर्ड दिलाने के लिए मेरी मां ने कितना बलिदान किया था।" पीटर के लिए ये बात पुरानी हो चुकी थी लेकिन मां के उस त्याग को वो कभी भुला नहीं पाए।

surfboard got back to the owner 40 years later" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/08/13/nbh_3249341-m.jpg">

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चार दशक बाद गिल्सन ने पुराने सर्फबोर्ड की खोज करनी शुरू कर दी और उन्हें ऑनलाइन अपना चोरी हुआ घोड़े की अनोखी तस्वीर वाला सर्फबोर्ड नजर आ गया। किसी ने पश्चिमी आस्ट्रेलिया के मेमोरेबिलिया गैलरी में रखे इस सर्फबोर्ड की तस्वीर खींच ली थी। गिल्सन ने गैलरी के मालिक से संपर्क कर सर्फबोर्ड से अपने संबंध के बारे में बताया और इसकी पुरानी तस्वीर दिखाई। सर्फबोर्ड के नए मालिक ने गिल्सन को इसे निशुल्क सौंप देने का फैसला किया।

Published on:
13 Aug 2018 10:15 am