अजब गजब

रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी बन गई हनीमून की वो रात, सालों बाद आज भी कमरे से आती हैं दुल्हन की चीखें

एरिजोना में प्रेसकॉट के एक होटल में पिछले 89 सालों से एक लड़की की आत्मा होने का दावा किया जा रहा है।
2 min read
• •
Jun 08, 2018
ghost
रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी बन गई हनीमून की वो रात, सालों बाद आज भी कमरे से आती हैं दुल्हन की चीखें

नई दिल्ली: भूत—प्रेत और आत्माओं की कहानियां अक्सर आपने सुनी होंगी। लेकिन, आज जो कहानी हम आपको बता रहे हैं उससे आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। दरअसल, एरिजोना में प्रेसकॉट के एक होटल में पिछले 89 सालों से एक लड़की की आत्मा होने का दावा किया जा रहा है। ऐसा कहा जाता है कि होटल के एक कमरे में आज भी एक लड़की के रोने की आवाजें सुनाई देती हैं। हालांकि, अभी तक उस आत्मा ने किसी को कुछ नुकसान नहीं पहुंचाया है।

हनीमून मनाने आया था नवविवाहित जोड़ा, फिर...

जानकारी के मुताबिक, एरिजोना के इस होटल में 89 साल पहले साल 1927 में एक नवविवाहित जोड़ा हनीमून मनाने आया था। दोनों होटल के कमरा नंबर 426 में रुके थे। अगले दिन लड़का कुछ सामान लेने होटल के बाहर गया, लेकिन वापस कभी लौटकर नहीं आया। लड़की अपने पति के इंतजार में तीन दिन तक उसी होटल में रुकी रही। इसके बाद अपने पति को काफी ढूंढा, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। इसके बाद भी वह उसी होटल के कमरे में रुककर इंतजार करती रही।

लड़की ने होटल के रूम में लगा ली फांसी

एक दिन खबर आई कि लड़की ने कमरे में ही पंखे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। उस दिन के बाद से ही होटल में अजीबो—गरीब हरकतें होने लगी। होटल में आने वाले लोगों और और होटल के कर्मचारियों ने कई बार उसे उसकी आत्मा को होटल में भटकते हुए देखने का दावा किया। बताया जाता है कि आज भी लोगों को रूम नंबर 426 में लड़की के रोने की आवाजें सुनाई देती हैं।

आज तक नहीं पहुंचाया किसी को नुकसान

बता दें कि होटल मालिक और कर्मचारी खुद भी होटल में कुछ अजीबो—गरीब हरकतें होने की बात कहते हैं। हालांकि, उनका ये भी कहना है कि आत्मा की वजह से आज तक किसी शख्स को कोई परेशानी नहीं हुई है। ऐसे में सभी लोग होटल में आराम से रहते है।

Published on:
08 Jun 2018 12:13 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते