
नई दिल्ली। डॉक्टर का धरती पर भगवान का दर्जा दिया गया है। डॉक्टर गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों का इलाज कर उनकी जान बचाते है। आपने कई बार पढ़ा होगा कि गलती से बच्चों और बड़े पेट में कुछ निगल लेते है। इसके बाद उनको कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। डॉक्टर सर्जरी मरीजों की जान बचाते है। स्विट्जरलैंड में भी एक ऐसी ही घटना सामने आई है। यहां पर 82 साल की महिला के पेट में 18 सेंटीमीटर लंबा चाकू घुस गया। इसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। सर्जरी करने के बार महिला के पेट से यह चाकू बाहर निकाला गया। अब महिला की तबीयत ठीक है और उनको अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया।
छोटी आंत का हिस्सा हो गया जख्मी
एक रिपोर्ट के अनुसार, स्विट्जरलैंड में 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ एक हादसा हो गया। महिला अपने बगीचे में घूम रही थी। तभी उसके साथ एक हादसा हो गया। अचानक महिला का पैर फिसल गया। इसके बाद पेट में 18 सेंटीमीटर लंबा चाकू घुस गया। इसके बाद महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। जांच करने पर पता चला कि ये चाकू उसके पेट में काफी गहरी चोट कर गया है। इससे महिला के छोटी आंत का अगला हिस्सा जख्मी हो गया।
पूरे पेट का किया गया ऑपरेशन
सोशल मीडिया पर महिला के जख्मी पेट और चाकू की तस्वीरें खूब वायरल हो रही है। खबरों के अनुसार, महिला के पेट में से ये चाकू निकालने के लिए पूरे पेट का ऑपरेशन किया गया। तीन दिन तक महिला को आईसीयू में रखा गया। इसके बाद उसकी Vascular Surgery की गई। दो हफ्तों बाद उसे डिस्चार्ज किया गया। अब महिला की तबीयत ठीक बताई जा रही है।