अजब गजब

आधी रात में कपल के घर में अचानक घुसा 17 साल का लड़का, पूछी ये बात आैर…

घर में मौजूद पति—पत्नी उसे देखकर घबरा गए। इसके बाद लड़के ने कपल से वाई-फाई का पासवर्ड पूछा।
2 min read
• •
Jul 30, 2018
omg
आधी रात में कपल के घर में अचानक घुसा 17 साल का लड़का, पूछी ये बात आैर...

नई दिल्ली: अमेरिका के उत्तरी कैलिफोर्निया में एक 17 साल के एक लड़के की हैरान कर देने वाली हरकत सामने आई है। दरअसल, वह आधी रात में अचानक एक घर में घुस गया। घर में मौजूद पति—पत्नी उसे देखकर घबरा गए। इसके बाद लड़के ने कपल से उनका वाई-फाई का पासवर्ड पूछा।

घर में घुसकर वाई—फाई पासवर्ड पूछने लगा लड़का

वॉशिंटन के पालो अटाओ की पुलिस ने लड़के का नाम उजागर किए बिना बताया कि शनिवार को सिलिकॉन वैली स्थित एक कपल के घर में घुसकर एक लड़का उनसे वाई—फाई पासवर्ड पूछने लगा। इस बारे में बताया कि इस घटना के बाद घर में रहने वाले जोड़े ने इस बारे में जानकारी दी।

चोरी के आरोप में लड़के को किया गया गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि आधी रात को एक नाबालिग लड़का एक कपल के घर में घुस गया। घर में मौजूद व्यक्ति ने उसे धक्का देकर बाहर निकाल दिया। कपल ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी। पुलिस ने कहा कि लड़का बिना इजाजत के गलत ढंग से घर में घुसा था। पुलिस ने अपने स्टेटमेंट में कहा कि चोरी के आरोप में लड़के को गिरफ्तार किया गया था और उसने अधिकारियों को अपने बारे में झूठी जानकारी दी।

लड़के ने टीशर्ट से ढक रखा था अपना चेहरा

बताया जा रहा है कि लड़का खिड़की तोड़कर घर में घुसा था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार लड़के ने टीशर्ट से अपना चेहरा ढक रखा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है, क्योंकि अभी तक साफ नहीं हुआ है कि नाबालिग लड़का वाई-फाई के इस्तेमाल के लिए ही घर में घुसा था या फिर उसका मकसद कुछ और था। कुछ भी हो लेकिन लड़के का इस तरह आधी रात में किसी के घर में बिना इजाजत घुसना अपराध की श्रेणी में आता है। एेसे में पुलिस अब जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।

Published on:
30 Jul 2018 04:58 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते