जानकारी के मुताबिक दोपहर में लगी आग रात के करीब नौ बजे तक जलती रही। स्थानीय लोग इस पूरे मामले को चमत्कार बता रहे हैं। एक के बाद एक हुई चमत्कारी घटनाओं के बाद लोग काफी परेशान हैं। अब लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं कि आखिर पेड़ में आग लगी कैसे, आग लगी तो पत्तियां कैसे बच गईं, पेड़ में आग लगी लेकिन धूंआ क्यों नहीं निकला और दमकल कर्मचारियों की तमाम कोशिशों के बाद भी आग क्यों नहीं बुझी। खैर सवाल तो बहुत हैं, लेकिन जवाब किसी भी सवाल का नहीं है।