अजब गजब

पत्नी की मौत के बाद पति ने कहा कुछ ऐसा, लौट आई मरी हुई पत्नी! फिर सबका हाल हुआ बेहाल…

आयरलैंड में साल 1705 में मार्गोरि मैककॉल नाम की एक औरत मरकर ज़िंदा हुई थी। मार्गोरि की मौत बुखार से हो गई थी जिसके, बुखार और लोगों में न फैले इस वजह से मार्गोरि को तुरंत ही दफना दिया गया था।
2 min read
• •
Updated: 17 Nov 2018, 11:39 AM IST
the legend of margorie mccall
पत्नी की मौत के बाद पति ने कहा कुछ ऐसा, लौट आई मरी हुई पत्नी! फिर सबका हाल हुआ बेहाल...

नई दिल्ली। ऐसी बहुत की कहानियां और किस्से आपने सुने होंगे कि मौत के बाद कोई इंसान ज़िंदा वापस लौटा है। लेकिन जिस घटना के बारे में हम आपको बताने जा रहे उसपर यकीन करना थोड़ा मुश्किल होगा। फर्ज़ कीजिए अगर किसी इंसान को मरने के बाद दफनाया जाए और वो फिर ज़िंदा हो जाए तो आपको चौंक जाएंगे कि नहीं? कुछ लोगों का मानना है कि, आयरलैंड में साल 1705 में मार्गोरि मैककॉल नाम की एक औरत मरकर ज़िंदा हुई थी। मार्गोरि की मौत बुखार से हो गई थी जिसके, बुखार और लोगों में न फैले इस वजह से मार्गोरि को तुरंत ही दफना दिया गया था। लेकिन मन जाता है कि कुछ लुटेरे कब्र खोदकर लाश के शरीर से कीमती सामान चुरा लिया करते थे। इसी चक्कर में मार्गोरि की शादी की अंगूठी चुराने के लिए उसकी कब्र को खोद दिया।

कहा जाता है कि, लुटेरों द्वारा कब्र खोदते ही मार्गोरि अचानक उठकर बैठ गई। जिसके बाद लुटेरे वहां से भाग गए। मार्गोरि खुद कब्रिस्तान से उठकर घर तक गईं। पेशे से डॉक्टर उनके पति और बच्चे उस समय घर पर ही थे। तभी उस समय दरवाजे पर दस्तक हुई, इस बात पर उसने अपने बच्चों से कहा कि 'अगर तुम्हारी मां अभी जिंदा होती, तो सच में यह दस्तक उसने ही दी होती।' उसे ज़रा भी अंदाज़ा नहीं था कि दरवाज़े मार्गोरि ही होगी और उसकी कही ये बात सच हो जाएगी। दरवाजा खोला तो उसने देखा कि दरवाजे पर उसकी पत्नी उन्हीं कपड़ो में खड़ी थी, जिसमें उसे दफनाया गया था। उसकी उंगलियों से खून बह रहा था, लेकिन वह जिंदा थी। मार्गोरि को वहां देख डर के कारण उसके पति ज़मीन पर तुरंत गिर गया और उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसे उसी कब्र में दफनाया गया, जिस जगह को मार्गोरि खाली छोड़ा था। इसके बाद मार्गोरि ने फिर से शादी की और उसके कई बच्चे भी हुए। और अंत में पूरी जिंदगी जीने के बाद जब उसकी मौत हुई जो इस जो भी इस किस्से को सुनता है उसे इसपर विश्वास नहीं होता लेकिन जहां कि यह घटना है वहां के लोग इसे सच ही मानते हैं।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते