26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हर हफ्ते यहां के लड़के अपनी पसंद की लड़की के साथ करते हैं ऐसा काम…कोई करती है इंकार तो

यहां पर ईसाई धर्म के मुख्य धर्म बन जाने पर 'वेट मंडे' को ईसाईयों ने एक रिवाज के तौर पर अपना लिया है। इसके बाद से ही यहां वेट मंडे का संबंध पाप को साफ करने से माना जाना लगा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Priya Singh

•

Updated: 14 Nov 2018, 5:56 PM IST

on monday boys do this to his favorite girl

हर हफ्ते यहां के लड़के अपनी पसंद की लड़की के साथ करते हैं ऐसा काम...कोई करती है इंकार तो

नई दिल्ली। हर किसी लड़के की पहली चाहत उसकी पसंद की लड़की होती है। ऐसे में अगर लड़के को उसके साथ समय बिताने और अपने मन का करने की अनुमति मिल जाए तो फिर क्या कहना है। वैसे तो यह काम थोड़ा मुश्किल है लेकिन मध्य यूरोपीय देशों जैसे पॉलैंड, चेक गणराज्य व पूर्वी यूरोप के देश यूक्रेन में सप्ताह के एक दिन ऐसा करने की छूट है और वह दिन है सोमवार। इस दिन आप अपनी पसंद की सबसे सुंदर लड़की के साथ कुछ खास चीजें कर सकते हैं।

वैसे तो सोमवार को लेकर हर देश में अलग-अलग मान्यताएं हैं लेकिन मध्य यूरोपीय देशों के लोगों के लिए यह दिन कई मायनों में खास है। दरअसल, इन देशों के लड़के सोमवार के दिन अपने गांव की सबसे सुन्दर लड़की के ऊपर पानी फेंक कर उन्हें सिर से लेकर पैर तक भिगोकर रख देते हैं। खास बात यह है कि इस दिन ऐसा करने से उनको कोई भी रोकता नहीं है। ऐसे रिवाज की इन देशों में शुरूआत कब हुई इसकी जानकारी तो नहीं है लेकिन समय के साथ यह प्रचलन में आ गया।

यहां पर ईसाई धर्म के मुख्य धर्म बन जाने पर 'वेट मंडे' को ईसाईयों ने एक रिवाज के तौर पर अपना लिया है। इसके बाद से ही यहां वेट मंडे का संबंध पाप को साफ करने से माना जाना लगा है। ऐसे में यहां के लड़के बोतल व बाल्टियों में पानी भरकर लड़कियों का पीछा करते हैं और उन पर पानी उड़ेलते हैं। इस दौरान लड़कियां भी चाहें तो पानी लड़कों पर फेंक सकती हैं।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग