अजब गजब

92 यात्रियों से भरा विमान रहस्यमयी तरीके से हो गया था गायब, 37 साल बाद लैंडिंग कर मचा दी थी भगदड़

सेंटियागो एयरलाइंस (Santiago Airlines) के एक विमान ने पश्चिमी जर्मनी (West Germany) के आकिन एयरपोर्ट (Aachen Airport) से उड़ान भरी थी लेकिन फ्लाइट ने कहीं भी लैंडिंग नहीं की।
2 min read
• •
Updated: 13 Mar 2020, 6:00 PM IST
missing_santiago_flight_513_landed_after_35_years_.jpg

नई दिल्ली। पूरी दुनिया रहस्यों से भरी पड़ी है। कुछ रहस्य तो ऐसे हैं कि उनको समझ पाना भी असंभव लगता है।आज हम आपको ऐसे ही एक रहस्य के बारे में बताने जा रहे हैं जिसको जानने के बाद आप दंग रह जाएगें। दरअसल, ये रहस्य एक फ्लाइट के गायब होने का है। हम बात कर रहे हैं सेंटियागो एयरलाइंस के फ्लाइट नंबर 513 की। साल 1954 में सेंटियागो एयरलाइंस (Santiago Airlines) के जहाज ने पश्चिमी जर्मनी (West Germany) के आकिन एयरपोर्ट (Aachen Airport) से उड़ान भरी थी लेकिन फ्लाइट ने कहीं भी लैंडिंग नहीं की।

जी हां, 04 सितंबर 1954 को 92 यात्रियों के साथ ये फ्लाइट लापता हो गई थी। Flight No. 513 को अपनी उड़ान के 18 घंटे बाद ब्राजील के पोर्टो एलेग्रे एयरपोर्ट (Porto Alegre) पर लैंड करना था लेकिन ऐसा हुआ नहीं । विमान ने उड़ान भरी और आसमान में गायब हो गई।लाख कोशिशों के बाद भी इस विमान से कोई संपर्क नहीं हो पाया।

87 यात्रियों से भरे विमान के गायब होने की खबर ने पूरी दुनिया में हंगामा मचा दिया। विश्व की जानी मानी एजेंसियां विमान की खोज में लग गई। लेकिन विमान को कोई पता नहीं चला। यहां तक की विमान का मलबा भी कहीं पर नहीं मिल सका। खोजी टीमों ने विमान को पता लगाने के लिए दिन रात एक कर दिया था लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पा रा था। बताया जाता है कि जब विमान से संपर्क टूटा था तब विमान अटलांटिक महासागर के ऊपर उड़ान भर रहा था।

लोगों ने मान लिया कि ये विमान अटलांटिक महासागर में हादसे का शिकार हो गया और विमान में सवार सभी 92 लोगों की मौत हो गई। लेकिन फिर एक चमत्कार हुआ। इस घटना के 37 साल बाद पोर्टो एलेग्रे एयरपोर्ट पर अचानक एक विमान दिखा, जो बिना किसी इजाजत के एयरपोर्ट पर लैंड करने जा रहा था। ये सब देखकर एयरपोर्ट के अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

अधिकारियों ने जल्दी से उस रनवे को खाली करा दिया जिसकी ओर ये विमान आ रहा था, थोड़ी देर में विमान ने रनवे पर लैंड कर दिया। विमान के ऊपर सेंटियागो एयरलाइंस का नाम था और फ्लाइट का नंबर भी वहींं था जो 37 साल पहले पहले अटलांटिक महासागर के ऊपर से गायब हो गया था। ये देख कर एयरपोर्ट के अधिकारी घबरा गए। क्योंकि ये एयरलाइंस हादस के दो साल बाद यानी साल 1956 में बंद हो गई थी।

लैंडिंग करने के कुछ ही देर बाद इस विमान ने एक बार फिर उड़ान भरी और कुछ देर बाद आसमान में गायब हो गया। इसके बाद से दोबारा विमान का कोई पता नहीं चल पाया है। लापता विमान की खोज के लिए आज भी कई तरह की कोशिशें की जा रही हैं। बता दें साल 1989 में वर्ल्ड टैबलॉयड मैग्जीन ने इस विमान के बारे में पहली बार छापा था।ये घटना आज भी लोगों के लिए पहेली बनी हुई है।

Updated on:
13 Mar 2020, 6:00 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते