अजब गजब

OMG! डॉग के इस काम की वजह से हो गई मालिक की मौत, तड़प-तड़प कर चली गई जान

जर्मनी से सामने आया ये चौंकाने वाला मामला डॉक्टर को जांच में पता चली बड़ी बात

2 min read
The owner died due to licking the dog owner hand

नई दिल्ली: अक्सर आपने देखा होगा कि काफी लोग डॉग पालते हैं क्योंकि उन्हें इस चीज का काफी शौक होता है। लोग डॉग की पूरी देखरेख करते हैं, उन्हें घूमाते हैं, उनके लिए खाने का इंतजाम करते हैं आदि। लेकिन क्या आपने कभी ये सुना या देखा है कि किसी पालतू डॉग ( Pet Dog ) ने ही अपने मालिक की जान ले ली? शायद नहीं, लेकिन ऐसा सच में हुआ। ऐसा हम नहीं कह रहे, लेकिन ये अजीबो-गरीब मामला सामने आने से हर कोई हैरान है।

दरअसल, मामला जर्मनी ( Germany ) का है। जहां पर एक पालतू डॉग ( Dog ) ने अपने मालिक के हाथ को प्यार से चाटा, जैसा कि अमूमन डॉग करते भी हैं। लेकिन इससे उसके मालिक की मौत हो गई। चौंकिए मत, ये जानकर हर कोई हैरान रह गया। डॉक्टरों के मुताबिक, मालिक का हाथ चाटने के कारण शख्स को गंभीर इंफेक्शन हो गया। पहले 63 साल का ये व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ था, लेकिन पालतू कुत्ते के चाटने के बाद उसको निमोनिया, गैंग्रीन और तेज बुखार 106F हुआ। साथ ही कई अन्य बीमारियों की शिकायत भी हुई। लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात ये रही कि ठीक इसके बाद इस शख्स की 16 दिन बाद मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक, ये व्यक्ति सी. कैनिमोरस नाम के बैक्टीरिया से पीड़ित था।

दरअसल, कैपनोसाइटोफेगा कैनिमोरस एक तरह का बैक्टीरिया है, जो कि जानवरों के काटने से इंसानी शरीर में फैलता है। हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि ये संक्रमण ज्यादा बार काटने से होता है। लेकिन डॉक्टर हैरान है कि केवल कुत्ते के चाटने से ये कैसे हो गया? नीदरलैंड में हुए एक अध्ययन के मुताबिक, इस तरह की बीमारी प्रत्येक 1.5 मिलियन लोगों में से केवल एक व्यक्ति को ही हो सकती है। डॉक्टरों के मुताबिक, ये बीमारी आमतौर पर उन लोगों में देखने को मिलती है जिनके अंदर रोगों से लड़ने की प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर होती है। लेकिन इस व्यक्ति को हुई ये बीमारी डॉक्टरों को भी हैरान कर रही है। वहीं लोग खुद इस मामले को जानकर हैरान और चिंता में हैं कि वो अपने डॉग के साथ कैसे रहे।

Published on:
09 Jan 2020 01:07 pm
Also Read
View All