अजब गजब

The Poison Garden: दुनिया का सबसे जहरीला गार्डन, फूलों की गंध से हो सकते हैं बेहोश

दुनियाभर में लोग गार्डन में जाना पसंद करते हैं। पर एक ऐसा गार्डन भी है जहाँ जाने से पहले एक से ज़्यादा बार सोच लेने के साथ ही सावधानी बरतनी भी बहुत ही ज़रूरी है। इसके पीछे एक जहरीली वजह है। क्या है वो वजह? आइए जानते हैं।

2 min read
The Poison Garden

दुनिया अजीबोगरीब और आश्चर्य करने वाली चीओं से भरी हुई है। अक्सर ही देश-विदेश में कई अजीब चीज़ें देखने को मिलते हैं। ये इतनी अजीब होती हैं कि कसी को भी हैरान कर सकती हैं। कई चीज़ें तो लोगों को डरा भी सकती हैं। इन्हीं अजीब चीज़ों में से एक है द पॉइज़न गार्डन (The Poison garden)। यूँ तो दुनियाभर में लोग गार्डन में जाना पसंद करते हैं। ऐसा करके लोग खुद को प्रकृति के करीब पाते हैं। पर द पॉइज़न गार्डन के बारे में ऐसा कहना बिलकुल गलत होगा।

क्या है द पॉइज़न गार्डन?

द पॉइज़न गार्डन..जैसा कि नाम से ही जाहिर होता है, एक बेहद ही जहरीला गार्डन है। इसे दुनिया का सबसे जहरीला गार्डन माना जाता है। यह बेहद ही खतरनाक जगह है। गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness Book Of World Records) में भी इस गार्डन का नाम सबसे जहरीला गार्डन होने के कारण दर्ज है।


यह भी पढ़ें- 5 लाख रुपये की मोटरसाइकिल पर दूध बेचता है यह शख्स, वीडियो हुआ वायरल

कहाँ है यह जहरीला द पॉइज़न गार्डन?

द पॉइज़न गार्डन के बारे में सुनकर मन में यह सवाल भी आता है कि यह जगह कहाँ है? तो आपकी जानकारी के लिए बता दे कि दुनिया का सबसे जहरीला गार्डन इंग्लैंड (England) के नॉर्थंबरलैंड काउंटी (Northumberland County) के अलनविक (Alnwick) में स्थित है।

100 से ज़्यादा खतरनाक पौधें हैं मौजूद

इंग्लैंड के नॉर्थंबरलैंड काउंटी के अलनविक में स्थित द पॉइज़न गार्डन में 100 से ज़्यादा खतरनाक पौधें मौजूद हैं। इनमें से कई पौधें काफी जहरीले होते हैं।

यह भी पढ़ें- बिल्ली की अजीब हरकतें देखकर मालकिन ने पानी की तरह बहाया पैसा, आया इतने लाख का खर्चा..

कई बातों का ध्यान रखना ज़रूरी

द पॉइज़न गार्डन में जाने से पहले लोग कई बार सोचते हैं। यहाँ पर अकेला नहीं जाने की भी सलाह दी जाती है। साथ ही अंदर जाने वाले लोगों को गार्डन के अंदर के फूलों को तोड़ने या उन्हें सूंघने के लिए भी मना किया जाता है। ऐसे में इस जहरीले गार्डन में जाने पर कई बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है।

सावधानी है बेहद ज़रूरी

द पॉइज़न गार्डन में सावधानी बरतना बेहद ज़रूरी है। यहाँ पर कुछ पौधें ऐसे हैं जिनकी गंध से सूंघने वाला बेहोश तक हो सकता है। कुछ पौधें तो इतने जहरीले होते हैं जिनके जहर से इंसान की मौत भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें- 1986 में बेहद सस्ती मिलती थी Royal Enfield Bullet 350, कीमत जानकार हो जाएंगे हैरान

Published on:
09 Jan 2023 06:16 pm
Also Read
View All