दुनिया में अलग-अलग जगह अजीबोगरीब हरकतें देखने और सुनने को मिलती हैं। कुछ तो ऐसी भी होती हैं जिनसे कोई भी हैरान हो सकता है। ऐसी ही एक अजीबोगरीब बात कुछ समय पहले देखने को मिली। इंग्लैंड (England) के सैलफोर्ड (Salford) में रहने वाली 23 साल की अबीगैल लेकर (Abigail Laker) को एक बिल्ली काफी पसंद आ गई। ऐसे में अबीगैल उस बिल्ली को अपने साथ घर ले आई और उसका नाम मूस (Moose) रख दिया। लेकिन कुछ समय बाद कुछ ऐसा हुआ कि अबीगैल ने अपनी पालतू बिल्ली मूस पर लाखों रुपये पानी की तरह बहा दिए।