अजब गजब

ये हैं दुनिया के सबसे महंगे फल, कीमत जान रह जाएंगे दंग

दुनिया में कुछ ऐसे फल भी मौजूद है जिनकी कीमत करीब 50 लाख रुपए तक है
2 min read
fruits
ये हैं दुनिया के सबसे महंगे फल, कीमत जान रह जाएंगे दंग

नई दिल्ली। आमतौर पर डॉक्टर ( Doctor ) सलाह देते हैं कि फल ( Fruit ) खाने चाहिए क्योंकि ये शरीर को फायदा देते हैं। साथ ही जो लोग फल खाना नहीं चाहते या किसी वजह से पसंद नहीं करते उन्हें फलों का जूस पीने की सलाह दते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जहां भारत में कुछ फल आसानी से और 40 से 50 रुपये किलों के हिसाब से मिल जाते हैं, तो वही दुनिया ( World ) में कई फल ऐसे भी हैं जिनकी कीमत लाखों में है। चलिए जानते हैं ये फल आखिर कौन से हैं।

पहले जानते हैं रूबी रोमन ग्रेप्स ( Ruby Roman Grapes ) के बारे में। दरअसल, ये होते अंगूर ही हैं लेकिन ये विश्व के सबसे महंगे अंगूरों में शुमार हैं। इन एक किलो अंगूरों की कीमत 50 लाख रुपये हैं और इन्हें टेबल ग्रेप्स ( Table Grapes ) भी कहा जाता है। इसके बाद बात करते हैं डेकोपोन सीटर्स की, आप इसका नाम सुनकर सोच रहे होंगे कि भला ये कैसा नाम है तो आपको बता दें कि ये एक तरह का ऑरेंज ( Orange ) होता है जिसे दुनिया का सबसे मीठा और स्वादिष्ट संतरा कहा जाता है। इन्हें एक दर्जन खरीदने के लिए आपको 1 हजार रुपये खर्च करने होंगे।

सैकाई ईची एप्पल जो कि जापान में पाए जाने वाले सेबों की सबसे बड़ी प्रजाति है। ये दिखने काफी बड़े होते हैं और इनका वजन 1 किलो तक हो सकता है। बात कीमत की जाए तो इस सेब की कीमत 1300 से 1400 रुपये तक होती है। वहीं इसी कड़ी में एक और फल है स्क्वायर तरबूज, जहां भारत ( India ) में ज्यादतर तरबूज गोलाकार में होते हैं तो वहीं जापान ( Japan ) में स्क्वायर तरबूज होते हैं। इनको दिल के शेप में तैयार किया जाता है और उऩकी कीमत 50 हजार से भी ज्यादा हो जाती है।

Published on:
31 Mar 2019 06:06 pm