अजब गजब

ये हैं दुनिया के सबसे महंगे टमाटर, कीमत इतनी कि खरीद लेंगे एक आलीशान बंगला!

World Expensive Tomato : टमाटर के तीखे तेवर ने हर किसी के घर का बजट बिगाड़ दिया है। जहां लोग इन्हें किलो के भाव लेते थे अब पाव में खरीद रहे हैं। हालांकि दुनिया में एक ऐसा टमाटर भी है, जिसकी कीमत करोड़ों में है।
2 min read
• •
Updated: 6 Jul 2023, 3:03 PM IST
these_are_world_most_expensive_tomatoes_know_the_price_demond_and_good_quality.jpg

इन दिनों सब्जी मंडी में टमाटर के भाव सबसे ज्यादा बढ़े हुए हैं। जिसके कारण किलो में बिकने वाले टमाटर को लोग ग्राम में लेने के लिए मजबूर हैं। आलम ये है कि जहां टमाटर को पिछले महीने तक कोई नहीं पूछ रहा था। उन्हें आज 200 रुपए किलो में बेचा जा रहा है। टमाटर के तीखे तेवर ने हर किसी के मुंह का टेस्ट खट्टा कर रखा है। हर जगह इसका असर देखने को मिल रहा है। खैर ये तो रही घर-घर में इस्तेमाल होने वाले टमाटर की बात। आज हम आपको बताएंगे ऐसे टमाटर के बारे में, जिसकी कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।

एक किलो टमाटर की इतनी कीमत

आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में एक खास तरह का टमाटर भी पाया जाता है, जिसकी कीमत आपकी सोच से भी ऊपर है। अगर आप एक किलो टमाटर लेते हैं तो इसके लिए आपको 3 करोड़ की कीमत अदा करनी होगी। जी हां, सही सुुना आपने। इतने रुपयों में आप एक आलीशान घर खरीद सकते हैं। साथ ही 3 करोड़ में आप लग्जरी चीजें ले सकते हैं।

इस कारण कीमत इतनी ज्यादा

आपके मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि आखिर इस टमाटर में ऐसा क्या खास है, जिसके लिए इसकी कीमत 3 करोड़ रुपए रखी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो इस खास टमाटर के सिर्फ एक बीज से ही 20 किलो टमाटर उगाए जा सकते हैं। इन टमाटर की फसल भी अच्छी खासी होती है। साथ ही इन टमाटर की फसल भी अच्छी खासी होती है। इसलिए इनकी कीमत इतनी मंहगी है।

यह भी पढ़े - इन देशों के अजब-गजब कानून जान चकरा जाएंगे आप, तोड़ने पर सीधा होगी जेल!

मार्केट में काफी डिमांड

बता दें कि इस तरह की प्रजाति के टमाटर के बीज भी नहीं होते। इतनी महंगी कीमत के बावजूद इस टमाटर की मार्केट में काफी डिमांड है। वहीं इसके स्वाद की बात करें तो जानकारी के मुातबिक, इस खास प्रजाति के टमाटर का स्वाद ऐसा होता है कि जो इसे एक बार चख लेगा वह बार-बार इसे खाना पसंद करेगा। ऐसे में इसे खाने के बाद खुद को दोबारा रोक पाना बेहद मुश्किल है।


ये कंपनी करती है प्रोडक्शन

दरअसल, इस तरह की हाई क्वालिटी टमाटर के बीजों का प्रोडक्शन हजेरा जेनेटिक्स करती है। कंपनी के प्रवक्ता का कहना है कि कंपनी का फोकस नए तरह के बीजों का उत्पादन करना है। कंपनी ग्रोअर्स और किसानों के लिए बीज बनाती है। बीज की प्रोसेसिंग और डिलीवरी का प्रोसेस भी काफी लंबा है। एक बीज को कई सारे मानकों पर खरा उतरना पड़ता है, जिसमें कमर्शियल स्टैंडर्डर्स से लेकर क्वालिटी तक शामिल है।

यह भी पढ़े - इस रेस्टोरेंट में जाइएगा थोड़ा संभलकर, इतने मिनट में खत्म करना होगा खाना वरना...

Updated on:
6 Jul 2023, 3:03 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते