अजब गजब

OMG! इस टेबल की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश, जानें क्या है खासियत

फूलदान आैर बैग के बाद अब एक टेबल की नीलामी की खबर सामने आयी है। इस टेबल की कीमत इतनी की किसी के भी होड़ उड़ जाएं।

2 min read
Jun 22, 2018
omg
OMG! इस टेबल की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश, जानें क्या है खासियत

नई दिल्ली: एंटिक आैर यूनीक आइटम रखने के शौकीन लोग इसके लिए दोगुनी कीमत तक देने को तैयार रहते हैं। लेकिन बीते दिनों सामने आ रही खबरों ने ये साबित कर दिया है कि दोगुनी नहीं, बल्कि लोग चार गुनी तक कीमत देने के लिए तैयार रहते हैं। फूलदान आैर बैग के बाद अब एक टेबल की नीलामी की खबर सामने आयी है। इस टेबल की कीमत इतनी की किसी के भी होड़ उड़ जाएं।

क्या है टेबल की खासियत

लंदन में चल रही एक प्रदर्शनी में 400 साल पुरानी टेबल की नीलामी हो रही है। इसकी कीमत 11.6 मिलियन है यानी 1 करोड़ 16 लाख। जी हां, आप यही सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या है जो एक टेबल की कीमत इतनी अधिक है। दरअसल, इस टेबल के पाए अलग-अगल हो जाते हैं।

खास तकनीक की मदद से बनाइर् गइर् है ये टेबल

इस टेबल को पिएत्रे ड्यूरे (हार्ड पत्थर) नाम की एक तकनीक की मदद से बनाया गया था। इसमें सैकड़ों पतली कटाई, जेस्पर और लैपिस लज़ुली जैसे बेहद मूल्यवान पत्थरों से बने डिजाइन शामिल थे। इस टेबल को बनाने में सफेद संगमरमर के पत्थर के टुकडों का भी प्रयोग किया गया है। इन्हीं खास वजहों से इस बैग की कीमत करोड़ों में लग रही है।

4 जुलाई तक चलेगी प्रदर्शनी, बैग हुआ करोड़ों में नीलाम


बता दें, लंदन कला मेले में 28 जून से 4 जुलाई तक प्रदर्शनी चल रही है। इस प्रदर्शनी यूनीक और एंटिक चीजें रखी जा रही हैं। इसकी करोड़ों में नीलामी हो रही है। पिछले दिनों नीलामी के दौरान एक हैंडबैंग पर एक करोड़ रुपए से ज्यादा की बोली लगाई गई। इसके बाद इस बैग को दुनिया का सबसे महंगा हैंडबैग माना जा रहा है। ये 10 साल पुराना हर्मेस बर्किन बैग था। इस बैग में 18 कैरेट व्हाइट गोल्ड डायमंड जड़ा लॉक लगा है। ये बैग दुनियाभर की सेलिब्रिटीज में काफी पसंद किए जाते हैं।

Published on:
22 Jun 2018 03:25 pm