3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आधी रात में अचानक है एेसी हरकतें करता है ये बच्चा, मां ने कहा- लगता है बेहद खौफनाक

इंग्लैड में 4 साल का एक बच्चा अपने अनोखी बातों को लेकर चर्चा में है। बच्चे की इन बातों से उसकी मां बहुत परेशान हो चुकी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vinay Saxena

•

Updated: 22 Jun 2018, 2:15 PM IST

omg

आधी रात में अचानक है एेसी हरकतें करता है ये बच्चा, मां ने कहा- लगता है बेहद खौफनाक

नई दिल्ली: बीते दिनों ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली एक 24 साल की एक महिला इसलिए चर्चा में थी क्योकि उसका दावा था कि वह सूंघ कर बता सकती है कि कौन जल्द ही मरने वाला है। वहीं, अब इंग्लैड में 4 साल का एक बच्चा अपने अनोखी बातों को लेकर चर्चा में है। बच्चे की इन बातों से उसकी मां बहुत परेशान हो चुकी है। यही नहीं बच्चे की स्कूल टीचर पर उसकी बातें सुनकर हैरान है।

आखिर क्या बातें करता है बच्चा...

मामला इंग्लैंड के समरसेट का है। यहां मेगन बैटी नाम की महिला का कहना है कि उनका चार साल का बेटा चार्ली पिछले जन्म की बातें बताता है। वह मरे हुए लोगों से बात करता है। चार्ली ने खुद अपनी मौत के बारे में बताया। यही नहीं उसने अपने पूर्वजन्म के पिता की मौत के बारे में भी बताया।

चार्ली ने बताया कैसे हुइर् थी उसकी मौत

महिला का कहना है कि उनके बेटे ने जब से बोलना शुरू किया है वह अजीबगरीब बातें करता है। उसने बताया कि पिछले जन्म में उसकी मौत दम घुटने आैर उसके पिता की नदी में डूबने से मौत हो गई थी।


अक्सर करता है डरावनी बातें

मेगन का कहना है कि चार्ली अचानक नींद में उठ जाता है। रात में अक्सर डरावनी बातें करता है। वह एेसी हरकतें करता है कि लगता है वह आत्माआें से बात कर रहा है। बता दें, मेगन ने सोशल मीडिया पर भी अपने बेटे का फोटो शेयर किया है, जिसमें उसके उपर एक अजीब सी रोशनी दिख रही है।

अब भी बरकरार हैं पिछले जन्म की यादें

जानकारों की मानें तो बच्चे के दिमाग में पिछली जिंदगी की यादें अब भी बरकरार हैं। उसे अपने पूर्व जन्म की बातें अभी तक याद हैं। ये उसी बारे में बात कर रहा है। इतनी कम उम्र में बच्चे बेवजह ऐसी बात नहीं कर सकते।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब