अजब गजब

सालों पहले डिवोर्स देकर पति—पत्नी ने की थी दूसरी शादी, अब दोबारा इस वजह से रहना चाहते हैं साथ

उम्र के इस पड़ाव में ये जोड़ा फिर से रहना चाहता है एक—दूसरे के साथ

2 min read
Apr 04, 2018
Old couple

आज हम आपको एक ऐसे जोड़े के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने सालों पहले एक—दूसरे को तलाक दे दिया था। हैरान कर देने वाली बात तो ये है कि उम्र के आखिरी पड़ाव में ये जोड़ा फिर से एक—दूसरे के साथ रहना चाहता है। हम यहां बात कर रहे हैं 83 साल के हरॉल्ड हॉलैंड और 78 साल की लिलियन बार्न्स के बारे में जो कि अमरीका के केंटकी में रहते हैं। साल 1955 में यानि कि आज से करीब 63 साल पहले इन दोनों की शादी हुई थी। ये जोड़ा एक—दूसरे से बेहद प्यार भी करता था। शादी के बाद दोनों के पांच बच्चे भी हुए। फिर दोनों को किसी कारणवश ऐसा लगा कि अब वो एकसाथ नहीं रह पाएंगे। साल 1967 में दोनों आपसी सहमति से अलग हो गए। उनका तलाक हो गया। तलाक के बाद दोनों ने दूसरी बार शादी भी की हांलाकि दोनों ने अपने बीच दोस्ती के रिश्ते को जिंदा रखा। साल 2015 तक दोनों के ही जीवनसाथी दुनिया को अलविदा कह चले गए। उम्र के इस पड़ाव में अब दोनों को इस कदर एक—दूसरे की कमीं खल रही है कि दोनों ने दोबारा साथ रहने का फैसला किया। इस बात की भनक दोनों के परिवारवालों को तब लगी जब एक फैमिली प्रोग्राम में दोनों एक साथ पहुंचे। दोनों को सालों बाद इस तरह एक साथ देख सभी के होश उड़ गए। अपने सभी परिवार के सदस्यों के बीच दोनों ने स्वीकारा कि 50 साल बाद दोनों फिर से साथ रहना चाहते हैं और उम्र के आखिरी दौर का आनंद लेना चाहते हैं। दोनों के इस फैसले का सम्मान कर फैमिली मेंबर्स काफी खुश हुए। 14 अप्रैल को दोनों की दोबारा शादी होगी। शादी के कार्यक्रम का आयोजन दोनों के पोते कर रहे हैं। हरॉल्ड इस दौरान भावुक हो गए और कहा कि 50 साल पहले उन्होंने जो गलती की थी उसे दोबारा नहीं होने देंगे। उस दौरान उन्होंने अपना सारा समय बच्चों के पालन—पोषण में लगा दिया और पत्नी को उनके हिस्से का वक्त भी नहीं दे पाएं। इसी शिकायत के चलते उनकी बीवी उनसे अलग हो गई थी। अब उनका सारा वक्त उनकी पत्नी का है। उम्र के इस पड़ाव में पुराने गिले शिकवों को मिटाकर दोनों फिर से एक नई खुशहाल जिंदगी की शुरूआत करेंगे।

Published on:
04 Apr 2018 04:34 pm