अजब गजब

OMG! ये है नरक का दरवाजा! 47 सालों से जल रही है ऐसी आग जो आज तक…

तुर्कमेनिस्तान में दरवेज शहर में मौजूद है इंजानियर्स न लगाई थी आग
2 min read
hell door

नई दिल्ली: हम जहां रहते हैं हमारे लिए वो सबकुछ हमारी दुनिया, हमारा संसार होता है। लेकिन सही मायनों में दुनिया काफी बड़ी है। इसी दुनिया में बने नर्क के दरवाजे के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। ये बात है उस नरक के दरवाजे वाले एक बड़े गड्ढे की, जिसमें पिछले 47 साल से लगातार आग जल रही है और वो भी ऐसी जिसे आज तक कोई भी काबू नहीं कर पाया है।

ये गड्ढा तुर्कमेनिस्तान ( Turkmenistan ) में दरवेज शहर में मौजूद हैं। दरअसल, ये गड्ढा एक गैस का ज्वालामुखी है। जोकि जमीन के अदंर मौजूद मिथेन गैस के चलते 1971 के बाद से लगातार जल रही है। हालांकि ये गड्ढ़ा बना कैसे इसके पीछे भी एक दिलचस्प कहानी हैं। साल 1971 में सोवियत के इंजीनियर ने यहां सर्वे किया, जिसके बाद पता चला कि तुर्कमेनिस्तान के दरवेज जगह में जमीन के अंदर भारी मात्रा मेंखनीज तेल मौजूद है और इसी के बारे ज्यादा जानकारी लेने के लिए उन्होंने इस जगह की खुदाई शुरू कर दी। लेकिन खुदाई अभी ज्यादा हुई नहीं थी कि इससे पहले ही पता चल गया कि यहां तेल नहीं बल्कि कुदरती तेल की मौजूद है। और इसी लिए यहां खुदाई काम बंद कर दिया गया।

वहीं एक दिन यहां एक दुर्घटना हुई, जिसमें पूरा कैंप एक बड़े से गड्ढे में धस गया। गनीमत ये रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन वहां मौजूद इंजीनियर्स को मुश्किल में डाल दिया क्योंकि अब तक जो गैस जमीन के नीचे थी वो बाहर आने लगी थी। ये गैस इंसानों और वातावरण दोनों के लिए काफी नुकसानदायक है। ऐसे में इस रोकने के लिए फैसला किया गया कि इसमें आग लगा दी जाए। किया भी ऐसा गया, लेकिन इंजनियर्स ने बिना सोचे-समझे जो आग लगाई वो अब तक नहीं रूकी है। ऐसे में इस आग को देखने के लिए यहां लोग आते हैं।

Published on:
14 Nov 2019 11:27 am
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते