28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Hot On Web / शर्मा जी के लड़के और वर्मा जी के लड़की की शादी का कार्ड देख हंस-हंस के हो जाएंगे लोटपोट! लोकेशन वाला पेज तो सबसे गजब…

शर्मा जी के लड़के और वर्मा जी के लड़की की शादी का कार्ड देख हंस-हंस के हो जाएंगे लोटपोट! लोकेशन वाला पेज तो सबसे गजब…

कार्ड के मुताबिक, 3 रिसेप्शन वायरल हो रहा है कार्ड
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prakash Chand Joshi

•

Updated: 13 Nov 2019, 4:28 PM IST

marriage

नई दिल्ली: सर्दियां आते ही शादी का सीजन भी शुरू हो जाता है। ऐसे में शादी के कार्ड बांटना, सारे इंतजाम करना आदि नाजाने कितने काम निकल आते हैं। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर शादी का एक अनोखा कार्ड वायरल हो रहा है। आप इस कार्ड को देखेंगे तो आप भी बिना हंसे तो रह नहीं पाएंगे। चलिए जानते हैं ऐसा क्या है इस कार्ड में। वैसे इस कार्ड को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

चिड़ियाघर में जैसे ही बंदर के हाथ लगा मोबाइल फोन तो कर डाली इतनी ऑनलाइन शॉपिंग, सब रह गए हैरान

दरअसल, ट्विटर ( Twitter ) पर कॉमेडियन अक्षर पाठक ने एक शादी का कार्ड शेयर किया। इस कार्ड को सबसे ऑनेस्ट शादी का कार्ड बताया जा रहा है। कार्ड के पहले पन्ने पर लिखा है 'अंबानी से कम हनीं हैं हम'। वहीं कार्ड के नीचे लिखा है 'कृप्या करके गिफ्ट नहीं लाना, सिर्फ कैशन लाना। हम 18 जूसर मिक्सर ग्राइंडर का क्या करेंगे।' इस कार्ड पर ये भी लिखा है 'हमने कितना खर्चा किया है। आप कार्ड देखकर ही समझ सकते हैं।' कार्ड पर शादी की तारीख 6 दिसंबर लिखी गई है। साथ ही लिखा है 'ये दिन काफी शुभ है, इसलिए इस दिन 22 हजार शादियां हैं और आप ट्रैफिक में घंटों फसेंगे।'

कार्ड के दूसरे पन्ने पर बड़े ही मजेदार तरीके से रिसेप्शन का सम लिखा है। दूसरे पन्ने की शुरुआत में लिखा है 'अगर दीपिका-रणवीर 6 फंक्शन कर सकते हैं, प्रियंका-निक 8 फंक्शन्स कर सकते हैं तो हम भी दो तीन रिसेप्शन करेंगे।' रिसेप्शन का समय शाम 7 लिखा गया है, लेकिन ये भी लिखा है कि 'हम खुद 8:30 बजे आएंगे।' यही नहीं अखिरी पन्ने पर मैक के जरिए वेन्यू की लोकेशन बताई गई है। जिस पर लिखा है 'इस मैप के भरोसे मत रहना। रास्ते में किसी से पूछ लेना।' अब आखिर में ये भी तो जान लीजिए कि शादी किस की है तो इसको लेकर कार्ड पर लिखा है 'शर्मा जी का लड़का वेड्स वर्मा जी की लड़की'।