अजब गजब

70 साल के इस शख्स ने 27 साल की लड़की संग किया ऐसा काम, अब लोग जमकर कर रहे हैं ट्रोल

उम्र के आखिरी पड़ाव पर आकर इस शख्स ने अपने से आधी उम्र से भी कम उम्र की लड़की से शादी कर बवाल मचा दिया।
2 min read
• •
Updated: 12 Aug 2018, 10:58 AM IST
राजेश कुमार हिमतसिंग्का
70 साल के इस शख्स ने 27 साल की लड़की संग किया ऐसा काम, अब लोग जमकर कर रहे हैं ट्रोल

नई दिल्ली। हर इंसान की जिंदगी में एक उम्र के बाद शादी जरूरत बन जाती है हालांकि दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं जो शादी को उस हद तक अहमियत नहीं देते हैं। ऐसे लोग अपनी जिंदगी को अकेले बिताना ही पसंद करते हैं, लेकिन एक उम्र के बाद लोगों को अकेलापन खलने लगता है और उस दौरान उसे किसी साथी की जरूरत महसूस होती है।

अकेलेपन का शिकार लोग ज्यादातर वृद्धावस्था में होते हैं क्योंकि इस समय घर के अन्य सदस्य सभी अपने-अपने काम में व्यस्त रहते हैं।

कभी-कभार पति या पत्नी में से किसी एक की मौत हो जाने पर भी इंसान के लिए खुद को संभाल पाना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में कई बार इंसान दूसरी शादी कर लेता है जो कि बिल्कुल जायज है और इसमें कोई गलत बात नहीं है।

आजकल ऐसे बहुत से लोग है जो उम्र के आखिरी पड़ाव पर आकर साथी के बिछड़ जाने के बाद दूसरी शादी करते हैं।इस विषय पर फिल्में भी बनी है।

आज हम आपको जिस शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं उन्होंने भी कुछ ऐसा ही किया, लेकिन उस पर जमकर बवाल मचा। आखिर क्यों? आइए आपको बताते हैं।

सबसे पहले बता दें इस शख्स का ना? राजेश कुमार हिमतसिंग्का ?? है और उनकी उम्र तकरीबन 70 साल है। राजेश के पत्नी की मौत काफी साल पहले हो गई।

अब जाकर उन्होंने दूसरी शादी की है, लेकिन उनकी दुल्हन उनसे 40-45 साल छोटी है। यानि अपनी बेटी से भी कम उम्र की लड़की से उन्होंने शादी कर बवाल मचा दिया है।

राजेश पेशे से एक बिजनेसमैन है।साल 1987 में हिमतसंग्का ऑटो एंटरप्राइजेज लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर राजेश को नियुक्त किया गया था। आज उनके परिवार के अन्य सदस्य भी उनके साथ इस बिजनेस संभाल रहे हैं।

अपने से आधी उम्र से कम उम्र की लड़की से शादी करने की वजह से लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं, लेकिन उन्हें इन सबका कोई फक्र नहीं पड़ता। उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर लोग उनकी शादी का भले ही विरोध कर रहे हो पर ये उनका निजी फैसला है। लोगों के विरोध का उन पर कोई फर्क नहीं पड़ता है।

बता दें, राजेश ने जिस लड़की के साथ शादी की है वह महज 27 साल की है। पहली पत्नी से राजेश को कोई संतान नहीं था जिस वजह से राजेश ने शादी करने का अहम फैसला लिया। बताया जा रहा है कि यह लड़की भी राजेश को बेहद पसंद करती है जिस वजह से उसने शादी करने के लिए हामी भरी।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते