सिंगरौली. पड़ोस में रहने वाले एक युवक से शादीशुदा महिला को प्यार हो गया। दोनों पिछले करीब दो वर्ष से एक - दूसरे के संपर्क मेंं थे। अंतत: शादी करने का फैसला लिया और शनिवार को शादी कर ली। महिला तीन बच्चों की मां है। अपने तीनों बच्चों को लेकर शनिवार को वह युवक के घर चली गई।
ममता सोनी उम्र २५ वर्ष बैढऩ गनियारी पति कैलाश सोनी एवं तीन बच्चों के साथ रहती थी। आस - पड़ोस के लोग बताते हैं कि कैलाश शराब का नशा करता है। जिसकी वजह से उसका और उसके पत्नी का अक्सर विवाद होता था। फिर भी दोनों अपने बच्चों को लेकर एक साथ गनियारी मे रहते थे।