सतना हो चुका है शर्मसार
बता दें कि ऊचहेरा थाना इलाके के परसमनिया में एक जुलाई की रात चार साल की मासूम को घर से अगवा कर दुष्क र्म का मामला सामने आया था। फिर बाद में रेप पीडि़ता बच्ची को इलाज के लिए एअर एम्बुलेंस से नई दिल्ली एम्स अस्पताल ले जाया गया। बच्ची की जांच के लिए विशेष तौर पर जबलपुर मेडिकल कॉलेज की विशेषज्ञ टीम सतना जिला अस्पताल पहुंची। परीक्षण के बाद बच्ची की हालत नाजुक, लेकिन स्थिर बताते हुए उच्च चिकित्सा संस्थान भेजने का निर्णय लिया। पुलिस ने आरोपी महेंद्र सिंह गोड़ पर दुष्कर्म के लिए आइपीसी की धारा 363, 379 ( एबी), पास्को एक्ट की धारा 5 (झ) (ड) के तहत आरोप पत्र दाखिल किया था।