1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वेज पिज्जा की जगह भेजा नॉनवेज, Domino’s पर लगा 8 लाख का जुर्माना

mp news: दिवाली पर तिवारी परिवार ने ऑर्डर किया था वेज पिज्जा, घर भेजा नॉनवेज पिज्जा, उपभोक्ता फोरम ने लगाया 8 लाख का जुर्माना।

less than 1 minute read
Google source verification
satna

dominos fined 8 lakh for delivering non veg pizza

mp news: मध्यप्रदेश के सतना में वेज पिज्जा की जगह नॉनवेज पिज्जा भेजने पर उपभोक्ता फोरम ने डोमिनोज पिज्जा पर 8 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। सतना के श्रीधाम आश्रम में रहने वाली नैन्सी तिवारी ने नॉनवेज पिज्जा डिलीवर करने के कारण जिला उपभोक्ता फोरम में अपील की थी जिस पर जिला उपभोक्ता फोरम ने अब फरियादी नैन्सी तिवारी के पक्ष में फैसला सुनाते हुए डोमिनोज पिज्जा रेस्टोरेंट पर 8 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

दिवाली पर ऑर्डर किया था वेज पिज्जा

श्रीधाम आश्रम में रहने वाली नैन्सी तिवारी ने 31 अक्टूबर 2024 को दिवाली के दिन डोमिनोज पिज्जा सेंटर से अपने और परिवार के सदस्यों के लिए वेज पिज्जा का ऑर्डर किया था। कुछ देर बाद चार बॉक्स में पिज्जा डिलीवर हुआ जिसका भुगतान उनके द्वारा 595 रुपये किया गया। जब नैन्सी व परिवार के सदस्यों ने पिज्जा खाया तो उन्हें कोरियन पनीर टिक्का गार्लिक ब्रेड में अजीब सी गंध आई, उन्होंने बारीकी से पिज्जा को देखा तो उसमें मांस था। ये देखकर परिवार के सदस्यों को सदमा लगा और उन्होंने तुरंत पिज्जा सेंटर से संपर्क किया।

डोमिनोज पिज्जा सेंटर पर 8 लाख का जुर्माना

पिज्जा सेंटर के द्वारा वेज पिज्जा की जगह नॉनवेज पिज्जा भेजने और उसे खाने से नैन्सी व परिवार की भावनाएं आहत हुईं। नैन्सी तिवारी के द्वारा रेस्टोरेंट की इस गंभीर लापरवाही को लेकर जिला उपभोक्ता फोरम में अपील की थी। जिस पर सुनवाई करते हुए अब जिला उपभोक्ता फोरम ने पन्ना नाका स्थित डोमिनोज पिज्जा रेस्टोरेंट पर 8 लाख रुपये जुर्माना लगाया है। जिला उपभोक्ता फोरम के फैसले पर फरियादी नैन्सी व उनके परिवारवालों ने खुशी जाहिर की है।