
3 मार्च को मां शारदा मंदिर के पट रहेंगे बंद (Photo Source- patrika)
Maa Sharda Temple :मध्य प्रदेश के सतना जिले से अलग हुए मैहर जिले में मौजूद त्रिकूट वासिनी मां शारदा मंदिर में चंद्रग्रहण के मौके पर मंदिर परंपरा तहत दर्शन व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
इस संबंध में मंदिर प्रशासन एवं प्रधान पुजारी पवन महाराज द्वारा जारी सूचना के अनुसार 3 मार्च को सायं 5:00 बजे माता शारदा की आरती एवं पूजन संपन्न होने के पश्चात गर्भगृह के पट सायं 5:30 बजे बंद कर दिए जाएंगे।
बताया गया कि, 4 मार्च को माता का अभिषेक एवं विधिवत पूजा-अर्चना पूर्ण होने के बाद गर्भगृह के पट दोबारा दर्शनार्थियों के लिए खोले जाएंगे। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि, वे दर्शन के लिए निर्धारित समय से पहले मंदिर परिसर पहुंचें, साथ ही व्यवस्था बनाए रखने में मदद करें।
मंदिर प्रबंधन का कहना है कि, ग्रहण काल की परंपराओं के पालन के लिए ये व्यवस्था की गई है और सभी भक्तों से समय का विशेष ध्यान रखने का अनुरोध किया गया है।
Updated on:
01 Mar 2026 08:13 am
Published on:
01 Mar 2026 08:13 am
